एटीएम में पैसा निकालने गए पत्रकार के साथ हुई धोखाधड़ी

6 / 100 SEO Score

*अज्ञात ने डेबिट कार्ड बदलकर 35000 रुपए निकाले, पुलिस से हुई शिकायत।*

बीकापुर।
कोतवाली क्षेत्र के खजुरहट चौराहे के पास मिल्कीपुर मार्ग के किनारे संचालित एसबीआई के एटीएम से पैसा निकालने गए एक पत्रकार का डेबिट कार्ड बदलकर 35 हजार रुपये अज्ञात द्वारा निकाल लेने का मामला प्रकाश में आया है। पैसा निकालने की जानकारी पीड़ित को मोबाइल पर मैसेज आने के बाद हुई उसके बाद बैंक शाखा में जा करके सूचना दी गई और निकासी पर रोक लगाई गई। हैदरगंज थाना क्षेत्र के भैरोपुर टिकरा निवासी पत्रकार डॉ दिनेश तिवारी जय माई ने बताया कि उनका बैंक खाता बैंक ऑफ़ बड़ौदा ग्रामीण गोला बाजार शाखा में संचालित है। गुरुवार को दिन में करीब 11 बजे खजुरहट चौराहे के पास स्थित एसबीआई के एटीएम में बैलेंस चेक करने और पैसा निकालने गए लेकिन पैसा नहीं निकला। और वह बाहर आ गए कुछ देर बाद उनके मोबाइल फोन पर पैसा निकालने का मैसेज आना शुरू हुआ चार बार में 35000 रुपए निकालने की जानकारी हुई। फिर बैंक शाखा पहुंचकर जानकारी दी गई। उन्होंने अपना एटीएम डेबिट कार्ड दिखाया तो बैंक शाखा में बताया गया कि यह उनका डेबिट कार्ड नहीं है। बैंक शाखा में उनका अकाउंट लॉक करके जमा निकासी पर रोक लगाई गई। उसके बाद वह बीकापुर कोतवाली पहुंचे और एटीएम गुम होने की तहरीर दिया। पीड़ित उपभोक्ता डॉक्टर दिनेश तिवारी ने बताया कि एटीएम में जब वह पहुंचे थे तो इसी दौरान तो अज्ञात युवक भी अंदर आ गए थे। उन्होंने आशंका जताई है कि अज्ञात युवकों ने मशीन से एटीएम कार्ड निकलते समय सहयोग करने के बहाने उनका डेबिट कार्ड बदल दिया गया है। प्रभारी निरीक्षक लालचंद सरोज ने बताया कि तहरीर मिली है रिपोर्ट दर्ज करने की कार्यवाही की जा रही है।

Share

Leave a Reply

error: Content is protected !!