Notice: Function _load_textdomain_just_in_time was called incorrectly. Translation loading for the rank-math domain was triggered too early. This is usually an indicator for some code in the plugin or theme running too early. Translations should be loaded at the init action or later. Please see Debugging in WordPress for more information. (This message was added in version 6.7.0.) in /home2/satysave/public_html/wp-includes/functions.php on line 6131

अन्नदाताओं का सम्मान, आईआईवीआर में प्रधानमंत्री किसान उत्सव दिवस का आयोजन - Saty Savera

अन्नदाताओं का सम्मान, आईआईवीआर में प्रधानमंत्री किसान उत्सव दिवस का आयोजन

6 / 100

वाराणसी :- भारतीय सब्जी अनुसंधान संस्थान वाराणसी में प्रधानमंत्री किसान उत्सव दिवस के अवसर पर दो अगस्त शनिवार क़ो अनुसूचित जाति उप-योजना के अंतर्गत एक भव्य कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया | इस ऐतिहासिक अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा देशभर के किसानों को प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की 20वीं किस्त के रूप के लाभ अंतरण का प्रसारण भी देखा गया |

संस्थान के मुख्य सभागार में आयोजित इस कार्यक्रम में वाराणसी,चंदौली,जौनपुर,गाजीपुर और मिर्जापुर के 400 से अधिक प्रगतिशील किसानों ने भाग लिया, जिनमें पीएम किसान योजना के 200 से अधिक प्रत्यक्ष लाभार्थी शामिल थे | कार्यक्रम का सीधा प्रसारण विशाल स्क्रीन के माध्यम से किया गया |

कार्यक्रम की अध्यक्षता संस्थान के निदेशक डॉ.राजेश कुमार ने की उन्होंने संबोधन में कहा कि यह योजना छोटे और सीमांत किसानों की आर्थिक स्थिति मजबूत बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है उन्होंने इसे कृषि क्षेत्र में आत्मनिर्भरता की दिशा में एक क्रांतिकारी कदम बताया और कहा कि यह केवल कार्यक्रम नहीं, बल्कि किसानों के स्वाभिमान और राष्ट्र निर्माण में उनकी भूमिका का उत्सव है | निदेशक ने किसानों से अपील की कि वे रासायनिक कीटनाशकों का न्यूनतम उपयोग करें और संस्थान द्वारा विकसित ‘काशी’ ब्रांड की उच्च गुणवत्ता वाली सब्जी किस्मों का अधिकतम प्रयोग करें |

डॉ.जगेश कुमार तिवारी,डॉ.शैलेश कुमार तिवारी एवं डॉ.प्रदीप कर्मकार ने अनुसूचित जाति उपयोजना की गतिविधियों की जानकारी दी | कार्यक्रम के दौरान किसानों को सब्जी उत्पादन की नवीनतम तकनीकों की जानकारी दी गई और मोरिंगा (सहजन) एवं बैंगन के उन्नत किस्मों की पौध सामग्री निःशुल्क वितरित की गई |

इस अवसर पर उत्तर प्रदेश के प्रधान सचिव (कृषि) श्री रवींद्र ने वाराणसी जिले के कृषि अधिकारियों के साथ संस्थान का व्यापक भ्रमण किया और वैज्ञानिकों से कृषि अनुसंधान की नवीनतम तकनीकों पर चर्चा की | कार्यक्रम का संचालन डॉ.डी.आर. भारद्वाज एवं एवं धन्यवाद ज्ञापन डॉ नीरज सिंह ने किया ||

Leave a Reply

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home2/satysave/public_html/wp-includes/functions.php on line 5481