डॉ सौरभ मौर्या ने किया 219वाँ रक्तदान ||

10 / 100 SEO Score

वाराणसी :- स्वैच्छिक रक्तदान के क्षेत्र में अतुलनीय कार्य करने वाली संस्था साधना फाउंडेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ सौरभ मौर्य ने अपना 219वाँ रक्तदान संपन्न किया | डॉ सौरभ मौर्य ने विज्ञप्ति जारी कर बताया कि देवदूत हेल्प हैंड्स के संस्थापक सदस्य अनूप सिंह परिहार ने दिल्ली से फोन किया कि वाराणसी के एक अस्पताल में कैंसर पीड़ित मरीज है जिन्हें दो यूनिट ए पॉजिटिव ब्लड की जरूरत है और इससे पूर्व की जरूरत में परिवार के लोगों ने रक्तदान कर अपनी जिम्मेदारी पूरी कर ली थी और परिवार के पास अब कोई ब्लड डोनर नहीं बचा है और इसकी सूचना जैसे ही डॉ सौरभ मौर्य को मिलती है, वह स्वयं ब्लड बैंक पहुंचकर अपना 219वाँ रक्तदान पूर्ण करते हैं |

डॉक्टर सौरव मौर्यडॉ सौरभ मौर्या ने बताया कि उनके द्वारा यह 54वाँ व्होल ब्लड डोनेशन है और पूर्व में 165 बार प्लेटलेट डोनेशन कर, उनके द्वारा कुल 219वाँ रक्तदान संपन्न किया गया | डॉ सौरभ मौर्य ने बताया कि इस समय वाराणसी में करीब 50 से ज्यादा ऐसे मरीज हैं जिनको लगातार रक्तदाताओं की जरूरत है और उन्होंने वाराणसी के लोगों से अपील भी किया है कि ज्यादा से ज्यादा संख्या में ब्लड बैंक पहुंचकर स्वेच्छा से रक्तदान करें जिससे कि जरूरतमंदों की जरूरत पूरी हो सके ||

Leave a Reply


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home2/satysave/public_html/wp-includes/functions.php on line 5481