एटा में पुलिस पर पिटाई का आरोप, युवक की संदिग्ध मौत के बाद बवाल

6 / 100 SEO Score

*एटा जिले के निधौली कलां आर्मी क्षेत्र के चंद्रभानपुर गांव में एक* *17 वर्षीय युवक की संदिग्ध* *परिस्थितियों में मौत हो गई।*

युवक के शरीर पर गंभीर चोटों के निशान पाए गए हैं। परिजनों ने आरोप लगाया है कि पुलिस ने उसे पीट-पीटकर मार डाला। मृतक के भाई योगेंद्र ने बताया कि “पुलिस वाले मेरे भाई को ले गए थे, और अब वह मृत मिला है।”

घटना से आक्रोशित परिजन व ग्रामीण शव को ट्रैक्टर में रखकर एटा पुलिस मुख्यालय पहुंचे और वहां जमकर हंगामा किया। परिजनों ने दोषी पुलिसकर्मियों पर कार्यवाही की मांग की।

स्थिति की गंभीरता को देखते हुए अपर पुलिस अधीक्षक राजकुमार सिंह खुद मौके पर पहुंचे और पीड़ित परिवार से वार्ता शुरू की। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है।

Share

Leave a Reply

error: Content is protected !!