उत्तर प्रदेश जनपद बलिया के बेल्थरा रोड तहसील के नवजीवन इंग्लिश स्कूल की जूनियर कबड्डी टीम सीबीएसई क्लस्टर चैंपियनशिप 2025 में वाराणसी से सिल्वर मेडल जीत कर जब वापस बेल्थरा रोड रेलवे स्टेशन पर उतरी तो ढोल ताशे, स्कूल बैंड व भारत माता की जय हर हर महादेव के गुंजायमान नारों के साथ उनका स्वागत नवजीवन इंग्लिश स्कूल की प्रिंसिपल मिस ग्रेसी जॉन और स्कूल के स्टाफ ने किया।

जिसमें उनके साथ सैकड़ों छात्र छात्राऐं और आदर्श नगर पंचायत बेल्थरा नगर लोग भी मौजूद रहे।
विजेता टीम के छात्र जैसे ही बनारस से ट्रेन से बेल्थरा रोड स्टेशन पहुंचे मिस ग्रेसी जॉन ने सभी खिलाड़ियों का माला पहनाकर मुंह मीठा कराते हुए स्वागत किया उनका हौसला बढ़ाया जबकि स्कूल के सहपाठी स्कूल बैंड के माध्यम से अपने विजेता साथियों का उत्साहवर्धक कर रहे थे।

इसके बाद बेल्थरा रोड रेलवे स्टेशन से रेलवे चौराहा होते हुए नगर में पहुंचते ही अखिल भारतीय उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल ने भी टीम का अभिनंदन किया अध्यक्ष प्रशांत कुमार मंटू मधुलाला के नेतृत्व में धर्मेंदर सोनी,तौहीद लारी,द्वारा खिलाड़ियों को फूल माला और मिठाई खिलाकर जीत की खुशी साझा की गई।
सदस्यों ने विजेता टीम को माल्यार्पण कर और मिठाई खिलाकर उनका स्वागत किया और उनके उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए उनको ढेरों बधाइयां दीं।
इस अवसर पर अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के अध्यक्ष प्रशांत कुमार उर्फ मंटू जायसवाल ने कहा कि छात्र हमारे भारत का भविष्य हैं और उनका सर्वांगीण विकास शिक्षा का उद्देश्य होना चाहिए ऐसे में नवजीवन इंग्लिश स्कूल ने अपने बच्चों को आगे बढ़ाकर बेहतरीन अवसर प्रदान किया है इसी लिये हमने भी उद्योग व्यापार मंडल की ओर से इन होनहार विजेताओं को सम्मानित करने का फैसला किया जिससे और भी छात्र छात्राएं प्रेरित हो सकें ।
नगर से होते हुए विजेता टीम का काफिला जब अपने विद्यालय पहुंचा तो वहां के सभी सहपाठियों और स्कूल स्टाफ ने इनका जोरदार तालियों और फूलों से स्वागत किया।
मीडिया से बात करते हुए नवजीवन इंग्लिश स्कूल की प्रिंसिपल मिस ग्रेसी जॉन ने बताया कि वाराणसी में आयोजित सीबीएसई क्लस्टर चैंपियनशिप 2025 में तकरीबन 400 टीमें प्रतिभाग कर रही थीं जिसमें सबको मात देते हुए नवजीवन स्कूल की टीम सिल्वर मेडल पाकर दूसरे नंबर पर पहुंची जबकि मात्र दो अंकों के अंतर से गोल्ड मैडल से चूक गई इसके बावजूद भी पूरे राज्य से आई टीमों के बीच सब ने नवजीवन स्कूल के खिलाड़ीयों के अनुशासन की सराहना की यह हमारी सबसे महत्वपूर्ण उपलब्धि है हम अपने सभी स्टूडेंट्स के एग्रीगेट डेवलपमेंट के लिये काम करते हैं और आने वाली प्रतियोगिताओं में भी हमारे खिलाड़ी इससे बड़ी सफ़लता हासिल करेंगे।
विजेता टीम में जूनियर कबड्डी की खिलाड़ी साक्षी जायसवाल, सौम्या यादव,ज्योति कश्यप, खुशि गुप्ता,अनन्या जायसवाल, सुहानी यादव,अंशिका वर्मा,अदिती और सृष्टि आदि छात्राऐं शामिल थीं।
इस विजेता टीम की सफलता में कोच अदुद्दीन,सहायक कोच आनंद पांडेय और टाइम मैनेजर रूपा की अहम भूमिका रही उन्होंने हर खिलाड़ी को शारीरिक फिटनेस रणनीत और टिम भावना का पाठ पढ़ाया।