उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा कलेक्ट्रेट में मुख्य प्रशासनिक अधिकारी अश्वनी तिवारी को बनाए जाने पर जनपद में खुशी की लहर दौड़ी ।

12 / 100 SEO Score

ब्यूरो- एजाज अहमद के साथ मु० सरफराज

खबर उत्तर प्रदेश के जनपद बलिया से है जहाँ उत्तर प्रदेश के सभी जिलों में केवल 12 जिले के ही मुख्य प्रशासनिक अधिकारी के रिक्त पदों पर नियुक्ति हुई है। जिसमें बलिया जिला का भी नाम अंकित है। जिसमें मुख्य प्रशासनिक अधिकारी मृदुल भाषी एवं बड़े शांत स्वभाव के व्यक्ति अश्वनी कुमार तिवारी का नाम लिस्ट में दर्ज है। जब यह खबर जनपद में लोगों को लगी तो खुशी की लहर दौड़ गई । कलेक्ट्रेट कर्मचारी के जिला अध्यक्ष कौशल कुमार उपाध्याय ने अपने पूरे कलेक्ट्रेट समस्त कर्मचारियों के तरफ से धन्यवाद दिया और उनकी प्रशंसा की । आईये सुनते हैं मुख्य प्रशासनिक अधिकारी अश्वनी कुमार तिवारी की जुबानी।
क्या कुछ कह रहे हैं मीडिया के जवाब देते हुए।मीडिया ने जब उनसे पूछा तो अपनी मीठी वाणी से जवाब देते हुए कहा कि यह सब ईश्वर की कृपा है। ईश्वर जो करते हैं अच्छा ही होता है मैं बहुत खुश हूं पूरा जनपद खुशी मना रहा है।

Share

Leave a Reply

error: Content is protected !!