भारी बारिश के कारण जिले के सभी विद्यालय आज बंद

9 / 100 SEO Score

*ब्रेकिंग*

अयोध्या। जनपद में लगातार हो रही भारी बारिश को देखते हुए जिलाधिकारी के निर्देश पर सभी कक्षा 1 से 12 तक के विद्यालयों में आज 4 अगस्त 2025 को अवकाश घोषित किया गया है। यह आदेश जनपद के समस्त राजकीय, सहायता प्राप्त एवं वित्तविहीन विद्यालयों पर लागू होगा।

जिलाधिकारी ने सभी खंड शिक्षा अधिकारियों को निर्देशित किया है कि इस आदेश का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित कराया जाए ताकि छात्र-छात्राओं एवं शिक्षकों की सुरक्षा को दृष्टिगत रखते हुए किसी भी प्रकार की समस्या उत्पन्न न हो।

Share

Leave a Reply

error: Content is protected !!