अतिक्रमण हटाने का आदेश हुआ जारी नोटिस चस्पा

6 / 100 SEO Score

*बाजार के व्यापारियों में है नाराजगी*

गुप्तारगंज:- पीडब्ल्यूडी विभाग के अधिशासी अभियंता विकास सिंह के आदेश पर शनिवार को कूरेभार थाना क्षेत्र के गुप्तारगंज कस्बे में अतिक्रमण सप्ताह भर के अंदर हटाने को कहाँ गया है,और घर-घर नोटिस चस्पा किया गया,नोटिस चस्पा होने के उपरांत अलाउंस के ठीक बाद बाजार के व्यापारियों में काफी नाराजगी देखने को मिल रही है, जानकारी के मुताबिक गुप्तारगंज कस्बे के निवासी वकील सुरेंद्र कुमार शुक्ला ने जनसूचना के जरिये किलोमीटर 99 से किलोमीटर 100 तक आईजीआरएस के माध्यम से शिकायत कि थी,जिस पर अधिकारियो ने मामले को संज्ञान लेते हुए श्री शुक्ला कि शिकायत पर पीडब्लू डी के अधिशाषी अभियंता विकास सिंह ने नोटिस जारी कर दी, अब यहाँ PWD विभाग के कर्मचारियों द्वारा बड़ी कार्रवाई करने की तैयारी में है प्रशासन, जब इस मामले पर शिकायत कर्ता सुरेन्द्र कुमार शुक्ला से फोन पर बात कि गई तो उनके द्वारा बताया गया कि मेरा गुप्तारगंज कस्बे से कोई लेना देना नहीं है, श्री शुक्ला ने बताया कि शिकायत जरूर मेरे द्वारा किया गया है, लेकिन मेरी निजी ज़मीन विधायक नगर चौराहे के पास है, और मेरे ज़मीन के सामने कुछ अज्ञात लोगो द्वारा आगे कब्ज़ा कर लिया गया है मै उनको हटवाने के लिये ये शिकायत किया हूँ, न कि बाजार के लोगो को परेशान करने के लिये,अब कस्बे वासिओ के लोगों का मानना है कि किसी एक व्यक्ति के लिए पूरे बाजार को परेशान करना यह गलत है, नोटिस चस्पा होने के बाद बाजार वासिओ में काफी नाराजगी देखने को मिल रही है,रविवार को व्यापारियों ने एकजुट होकर विधायक विनोद सिंह से मुलाक़ात कि,श्री सिंह ने कस्बे वासिओ को हर संभव मदत का भरोसा दिया,

इलाहाबाद-फैजाबाद राष्ट्रीय राजमार्ग का वर्तमान में नाम राष्ट्रीय राजमार्ग 330 (NH-330) है. पहले इसे राष्ट्रीय राजमार्ग 96 (NH-96) के नाम से जाना जाता था. यह राजमार्ग उत्तर प्रदेश में प्रयागराज (इलाहाबाद) को बलरामपुर से जोड़ता है और फैजाबाद, सुल्तानपुर, प्रतापगढ़ से होकर गुजरता है.

Leave a Reply