आजमगढ़ में भोजपुरी फिल्म महिला आरक्षण का मुहूर्त और पूजा-पाठ के साथ शुभारंभ

10 / 100 SEO Score

आजमगढ़ जिले में भोजपुरी फिल्म महिला आरक्षण की शूटिंग का आज विधिवत मुहूर्त हुआ। सदर तहसील क्षेत्र के बेलागर गांव में पी एंड एस प्रोडक्शन के बैनर तले बनने वाली इस फिल्म की शुरुआत पूजा-पाठ और मुहूर्त कार्यक्रम के साथ हुई। फिल्म पूरी तरह महिलाओं के आरक्षण और समाज में उनकी भूमिका पर केंद्रित है।

मंगलवार को बेलागर गांव में भोजपुरी फिल्म महिला आरक्षण का शुभारंभ विधिवत पूजा-पाठ और मुहूर्त के साथ हुआ। इस मौके पर निर्माता सुनील गिरी के घर पर विशेष कार्यक्रम रखा गया, जिसमें फिल्म के लेखक-निर्देशक संदीप सिंह, अभिनेता साकेत गिरी और अभिनेत्री पल्लवी गिरी मौजूद रहे।

निर्देशक संदीप सिंह ने बताया कि यह पारिवारिक और सामाजिक भोजपुरी फिल्म है, जो महिलाओं के आरक्षण के मुद्दे को बड़े पर्दे पर लाएगी। उन्होंने कहा कि आज भी समाज महिलाओं को आरक्षण देने की बातें करता है, लेकिन जब देने का समय आता है, तो उन्हें अवसर नहीं मिल पाता।

अभिनेता साकेत गिरी ने कहा कि इस फिल्म के जरिए समाज को आईना दिखाने का प्रयास किया जाएगा, ताकि महिलाओं को वास्तविक रूप से उनका हक मिल सके।

फिल्म की पूरी शूटिंग आजमगढ़ जिले में ही होगी, जिसे करीब एक महीने में पूरा करने का लक्ष्य है, जबकि रिलीज़ में 5 से 6 महीने का समय लग सकता है।

Share

Leave a Reply