अंबेडकर नगर। जिलाधिकारी श्री अनुपम शुक्ला ने बताया कि इस वर्ष “हर घर तिरंगा” कार्यक्रम को भव्य रूप से तीन चरणों में आयोजित किया जा रहा है। इस संबंध में उन्होंने संबंधित अधिकारियों को अपने-अपने दायित्वों का समय से निर्वहन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।
प्रथम चरण 08 अगस्त 2025 तक चलेगा।
इस चरण में स्कूलों की दीवारों और बोर्डों को तिरंगा प्रेरित कला से सजाने, स्कूलों, कॉलेजों तथा सार्वजनिक स्थलों पर तिरंगा रंगोली प्रतियोगिता, तिरंगा प्रदर्शनी, तिरंगा स्वरूप राखी बनाने की कार्यशालाएं सहित विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया जाएगा।
द्वितीय चरण (09 से 12 अगस्त 2025):
इस चरण में “तिरंगा महोत्सव” के अंतर्गत वृहद तिरंगा मेला का आयोजन किया जाएगा, जिसमें जन सहभागिता के साथ कार्यक्रम होंगे। नागरिक ‘हर घर तिरंगा’ पोर्टल पर तिरंगे के साथ सेल्फी अपलोड करेंगे। शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में स्कूली बच्चों, युवाओं और आमजन की भागीदारी के साथ तिरंगा रैलियां व यात्राएं निकाली जाएंगी और विभिन्न कार्यक्रम आयोजित होंगे।
तृतीय चरण (