दशकों से रक्तदान व अन्य सामाजिक कार्यों हेतु ई.सुरेन्द्र प्रताप सम्मानित

1 / 100 SEO Score

 

गाजीपुर: लोक निर्माण विभाग गाजीपुर के अवर अभियंता व जनपद गाजीपुर डिप्लोमा इंजीनियर महासंघ के अध्यक्ष ई.सुरेन्द्र प्रताप को उनके नेतृत्व में दशकों से रक्तदान व अन्य सामाजिक कार्यों हेतु ई.सुरेन्द्र प्रताप को मुख्य अभियंता वाराणसी क्षेत्र इं. ए के द्विवेदी जी की अध्यक्षता में प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।बता दें कि यह सम्मान उन्हें अपने विभागीय कार्यों के निर्वहन के साथ ही साथ रक्तदान,पर्यावरण संरक्षण सहित अन्य सामाजिक कार्यों में उत्कृष्ट योगदान हेतु दिया गया। यह सम्मान समारोह अधीक्षण अभियंता जौनपुर गाजीपुर वृत्त लो. नि. वि.जौनपुर ई.संजय कुमार गोरे जी का भव्य विदाई समारोह में आयोजित मुख्य अभियंता वाराणसी क्षेत्र इं.ए के द्विवेदी जी की अध्यक्षता में जौनपुर सर्किल में संपन्न हुआ। मंचासिन सभी अधिकारियों नें मंच से इस पुनीत कार्य के लिये ई.सुरेन्द्र प्रताप की सराहना की।वहीं संवर्ग के प्रोत्साहन स्वरूप दिए गए प्रशस्ति पत्र हेतु ई.सुरेन्द्र प्रताप ने सम्मानित अधिकारियों के प्रति आभार प्रकट किया।

Leave a Reply


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home2/satysave/public_html/wp-includes/functions.php on line 5481