#हरदोई
#पुलिस अधीक्षक नीरज कुमार जादौन, #जनपद हरदोई द्वारा रिजर्व पुलिस लाइन में शुक्रवार परेड का निरीक्षण किया गया।
निरीक्षण के दौरान आर.टी.सी. बैरक एवं पुलिस मेस का निरीक्षण कर संबंधित #अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए गए। इसके अतिरिक्त आर.टी.सी. के रिक्रूट्स के साथ संवाद स्थापित कर उनकी समस्याओं व आवश्यकताओं को जाना गया तथा उनकी ड्रिल का अवलोकन भी किया गया।
इस अवसर पर सहायक #पुलिस अधीक्षक लाइन, क्षेत्राधिकारी हरियावां एवं प्रतिसार निरीक्षक भी उपस्थित रहे।