ग्रामीणों ने सार्वजनिक रास्ते पर अतिक्रमण का लगाया आरोप

10 / 100 SEO Score

जिला प्रशासन से लगाई गुहार, कार्यवाही नहीं होने पर करेंगे आंदोलन

अपनी मांगों को लेकर विरोध प्रदर्शन करते ग्रामीण

आजमगढ़ । जिले के बूढ़नपुर तहसील अंतर्गत ग्राम भाऊपुर में ग्रामीणों ने वर्षों पूर्व लगे खड़ंजे को बचाने के लिए प्रशासन से गुहार लगाई है। ग्रामीणों का आरोप है कि गांव निवासी राम नरायन यादव द्वारा उच्च न्यायालय में जनहित याचिका दायर कर झूठे तथ्यों के आधार पर गांव में 20 वर्ष पूर्व लगे खड़ंजे को उखाड़ कर रास्ते को बंद करने का प्रयास किया जा रहा है। ग्रामीणों के अनुसार, विवादित भूखंड संख्या राजस्व अभिलेख में नाली के रूप में दर्ज है, उसके दोनों ओर एक सार्वजनिक रास्ता है, जिससे लगभग 30 घरों के लोगों का आना-जाना होता है। यह रास्ता वर्षों से ग्रामीणों की सुविधा का माध्यम बना हुआ है। ग्रामीणों ने बताया कि ग्राम प्रधान द्वारा ग्रामीणों की सुविधा हेतु खड़ंजा लगवाया गया था, जिससे सभी को आवागमन में सुविधा हो रही थी। लोगों को निकलने का यही एकमात्र रास्ता है, जिससे उनके बच्चे विद्यालय के लिए आने जाने व शादी-ब्याह जैसे कार्यों में भी आना जाना लगा रहता है।ग्रामीणों ने प्रशासन से अपील की है कि इस सामूहिक रास्ते को सुरक्षित रखा जाए और अतिक्रमण के प्रयासों पर तत्काल रोक लगाई जाए। ग्रामीणों ने कहा कि अगर इसका समाधान नहीं हुआ तो वे आंदोलन को बाध्य होंगे।
इस मौके पर श्रीकान्त यादव, मायाराम यादव, रामरतन यादव, दुर्गावती देवी, अजय यादव, हरिराम यादव,अच्छेलाल यादव,विजय बहादुर यादव, अनीता यादव,ऊर्मिला देवी सहित अन्य ग्रामीण मौजूद रहे।

Share

Leave a Reply

error: Content is protected !!