Notice: Function _load_textdomain_just_in_time was called incorrectly. Translation loading for the rank-math domain was triggered too early. This is usually an indicator for some code in the plugin or theme running too early. Translations should be loaded at the init action or later. Please see Debugging in WordPress for more information. (This message was added in version 6.7.0.) in /home2/satysave/public_html/wp-includes/functions.php on line 6131

वीरांगना लक्ष्मी बाई की जन्मस्थली पर फहराया तिरंगा , उतारी आरती - Saty Savera

वीरांगना लक्ष्मी बाई की जन्मस्थली पर फहराया तिरंगा , उतारी आरती

6 / 100

” हर घर तिरंगा – हर घर स्वच्छता की जगाई अलख ”

वाराणसी। स्वतंत्रता संग्राम में अपनी वीरता और बलिदान से देशवासियों में राष्ट्रभक्ति की भावना जगाने वाली वीरांगना महारानी लक्ष्मीबाई की जन्मस्थली पर सोमवार को हर घर तिरंगा-हर घर स्वच्छता की गूंज रही । नमामि गंगे ने श्री मारवाड़ी सेवा संघ संस्कृत उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के वेदपाठी बटुकों के साथ भारतीय स्वतंत्रता संग्राम में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाली और भारतीय वसुंधरा को गौरवान्वित करने वाली वीरांगना लक्ष्मीबाई की आरती उतार कर हर घर तिरंगा फहराने का आवाह्न किया । हर घर स्वच्छता अभियान के तहत राष्ट्र आराधक रानी लक्ष्मी बाई की जन्मस्थली पर स्वच्छता अभियान चलाया गया। वीरांगना की जन्मस्थली पर चहुंओर हर घर तिरंगा, हर सपना तिरंगा, हर मन तिरंगा, हर दिल तिरंगा गूंजता रहा। महारानी लक्ष्मी बाई की आरती के दौरान स्वस्तिवाचन और द्वादश ज्योतिर्लिंगों का पाठ किया गया । नमामि गंगे काशी क्षेत्र के संयोजक व नगर निगम के स्वच्छता ब्रांड एंबेसडर राजेश शुक्ला ने कहा कि ‘हर घर तिरंगा’ अभियान राष्ट्रीय ध्वज को हर भारतीय के घर तक पहुंचाने वाला एक राष्ट्रव्यापी आंदोलन है। यह हमारी साझा पहचान, स्वतंत्रता और एकता का एक भव्य उत्सव है । तिरंगा सिर्फ एक ध्वज नहीं, यह हमारे त्याग, गर्व और एकता का प्रतीक है। ‘हर घर तिरंगा’ अभियान ने पूरे भारत को एक सूत्र में बाँध दिया है, कश्मीर से कन्याकुमारी तक, हर दिल में भारत माँ का गौरव लहरा रहा है। आइए हम सभी इस राष्ट्रव्यापी अभियान में शामिल हों और स्वतंत्रता का उत्सव मनाने के साथ उन वीर बलिदानियों को नमन करें जिन्होंने देश की संस्कृति, स्वतंत्रता व सम्मान के लिए अपना सर्वस्व अर्पित कर दिया। आयोजन में प्रमुख रूप से नमामि गंगे काशी क्षेत्र के संयोजक व नगर निगम के स्वच्छता ब्रांड एम्बेसडर राजेश शुक्ला, विद्यालय के प्रबंधक मनोज पाण्डेय, अप्रतिम चौबे एवं श्री मारवाड़ी सेवा संघ संस्कृत उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के बटुक शामिल रहे ।

Leave a Reply

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home2/satysave/public_html/wp-includes/functions.php on line 5481