हरहुआ। ढाई दशक पुराना पीपल का पेड़ गिरा।

6 / 100 SEO Score

वाराणसी। कोइराजपुर गांव में श्रीवास्तव बस्ती में स्थित पीपल का लगभग 250 वर्ष पुराना पीपल का वृक्ष सोमवार को गिर गया। देव वृक्ष की पूजा गांव की महिलाएं हर शनिवार को करती थी।गौर तलब हो कि 30 मई सन 2000 में आये चक्रवात की वजह से इसी देव वृक्ष के ऊपर आकाशीय बिजली गिरी थी जिसके वजह से इसके मोटे मोटे डाल गिर गये थे,इसके बाद पीपल के इस वृक्ष में स्वतः बरगद उग आया था,पिछले दिनों हुई मूसलाधार बारिश की वजह से यह पेड़ एक तरफ झुक गया था और सोमवार की सुबह अचानक गिर गया। गनीमत यही रही कि कोई हताहत नही हुआ।
गांव निवासी बेसिक शिक्षा विभाग में कार्यरत गणेश श्रीवास्तव ने रविवार को ही स्थानीय पुलिस चौकी हरहुआ पर सूचना दी थी जहां से बाबतपुर वन रेंजर पन्नालाल को दूरभाष के माध्यम से भी सूचना दी गयी थी। ग्राम प्रधान मोदी यादव ने कहा जानकारी मिली है जिसे उच्च अधकारियों से अवगत करा दिया गया हैं। पीपल का पेड़ गिरने से पुलिस चौकी हरहुआ से कोइराजपुर जाने वाला मार्ग बंद हो गया है।

Share

Leave a Reply