चंदौली:भाभी ने किडनी देकर बचाई देवर की जान

6 / 100 SEO Score

चंदौली के बरहनी ब्लॉक के इमलिया गांव में रिश्तों की एक अनोखी मिसाल पेश करते हुए नीलम सिंह ने अपने देवर और भाजपा नेता इंदल सिंह बाबा को जीवनदान दिया। किडनी खराब होने के कारण गंभीर बीमारी से जूझ रहे इंदल सिंह बाबा का गुड़गांव के एक अस्पताल में सफल ट्रांसप्लांट किया गया, जिसमें उनकी भाभी नीलम सिंह ने अपनी किडनी दान की। मृत्युंजय सिंह दीपू ने कहा कि नीलम सिंह का यह कदम न केवल परिवारिक प्रेम का अद्भुत उदाहरण है, बल्कि समाज को भी एक सकारात्मक संदेश देता है। उन्होंने कहा कि आज के समय में जहां संपत्ति के लिए भाई-भाई दुश्मन बन जाते हैं, वहीं नीलम सिंह का यह त्याग संयुक्त परिवार की ताकत और रिश्तों की गहराई को दर्शाता है। #Chandauli #Chandaulinews

Share

Leave a Reply

error: Content is protected !!