जिले के गंभीरपुर थाना क्षेत्र के सुरजन गांव में देशी शराब की दुकान के पास दो पक्षों के बीच हुए विवाद में एक युवक की मौत हो गई।

6 / 100 SEO Score

आजमगढ़। जिले के गंभीरपुर थाना क्षेत्र के सुरजन गांव में देशी शराब की दुकान के पास दो पक्षों के बीच हुए विवाद में एक युवक की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि आपसी कहासुनी के बाद एक पक्ष ने दूसरे पर ईंट-पत्थर बरसा दिए। इस हमले में 31 वर्षीय संग्राम कुमार पुत्र श्यामलाल गंभीर रूप से घायल हो गया।

घटना के बाद स्थानीय लोगों ने घायल को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मोहम्मदपुर पहुँचाया, जहाँ चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पाकर गंभीरपुर थाना पुलिस और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुँची और साक्ष्य एकत्र किए। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

बताया जा रहा है कि मृतक मेहनत-मजदूरी कर परिवार का भरण-पोषण करता था। घटना के बाद परिवार में कोहराम मचा हुआ है।

एसएसपी हेमराज मीना ने बताया कि आज सुबह दो व्यक्तियों संग्राम और शिव ने शराब पी। फिर दोबारा शराब पीने के लिए संग्राम और शिव कुमार वनवासी के बीच रुपये को लेकर विवाद हुआ। जिसमें शिव ने ईट से प्रहार कर संग्राम कुमार को घायल कर दिया। गंभीर अवस्था मे उसे अस्पताल ले जाया गया जहां उसकी मौत हो गई । इस घटना में आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है और विधिक कार्रवाई की जा रही है।

Share

Leave a Reply

error: Content is protected !!