जगतपुर महाविद्यालय के उप प्रबंधक का हुआ निधन,दौड़ी शोक की लहर

6 / 100 SEO Score

रोहनिया/वाराणसी। जगतपुर महाविद्यालय के उप प्रबंधक एवं पूर्वांचल दवा व्यवसायी संघ के पूर्व पदाधिकारी विभाशंकर सिंह का बुधवार को अपराहन लगभग 4 बजे निधन हो गया। मिली जानकारी के अनुसार लोहता क्षेत्र के सुरहीं गांव के प्रतिष्ठित कृषक परिवार के मूल निवासी विभाशंकर सिंह का शौचालय में पैर फिसलने से सर में लगे गंभीर चोट के कारण अस्पताल इलाज के दौरान निधन हो गया।भाजपा के वरिष्ठ नेता विभा शंकर वाराणसी के पूर्व सांसद डा मुरली मनोहर जोशी के विश्वस्त लोगों में से एक थे। विभा शंकर सिंह के दो पुत्र हैं जो उनके दवा के व्यवसाय को संभालते हैं एवं एक विवाहित पुत्री दिल्ली में रहती हैं। विभाशंकर सिंह का अंतिम संस्कार बृहस्पतिवार को सुबह हरिश्चंद्र घाट पर होगा। महाविद्यालय परिवार की तरफ से प्रबंध समिति सदस्य एडवोकेट आलोक सिंह द्वारा निधन की सूचना मिलते ही प्रबंध समिति में शोक की लहर दौड़ पड़ी।

Share

Leave a Reply

error: Content is protected !!