Notice: Function _load_textdomain_just_in_time was called incorrectly. Translation loading for the rank-math domain was triggered too early. This is usually an indicator for some code in the plugin or theme running too early. Translations should be loaded at the init action or later. Please see Debugging in WordPress for more information. (This message was added in version 6.7.0.) in /home2/satysave/public_html/wp-includes/functions.php on line 6131

Notice: Function _load_textdomain_just_in_time was called incorrectly. Translation loading for the rank-math domain was triggered too early. This is usually an indicator for some code in the plugin or theme running too early. Translations should be loaded at the init action or later. Please see Debugging in WordPress for more information. (This message was added in version 6.7.0.) in /home2/satysave/public_html/wp-includes/functions.php on line 6131
बरेका में 79वां स्वतंत्रता दिवस समारोह हर्षोल्लास एवं गौरव के साथ सम्पन्न - Saty Savera

बरेका में 79वां स्वतंत्रता दिवस समारोह हर्षोल्लास एवं गौरव के साथ सम्पन्न

10 / 100

*महाप्रबंधक श्री नरेश पाल सिंह ने ध्वजारोहण किया*

वाराणसी। बनारस रेल इंजन कारखाना (बरेका) में आज 79वां स्वतंत्रता दिवस बड़े ही हर्षोल्लास और देशभक्ति के माहौल में मनाया गया। बरेका स्टेडियम में आयोजित मुख्य समारोह में महाप्रबंधक श्री नरेश पाल सिंह ने ध्वजारोहण किया तथा रेलवे सुरक्षा बल, सेंट जॉन्स एम्बुलेंस ब्रिगेड, नागरिक सुरक्षा दल, भारत स्काउट एवं गाइड, इंटर कॉलेज स्काउट-गाइड, कब और बुलबुल दस्तों की परेड का निरीक्षण किया।

इस अवसर पर बरेका इंटर कॉलेज के हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट में सर्वोच्च अंक प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को महाप्रबंधक द्वारा पुरस्कृत किया गया। बरेका महिला कल्याण संगठन ने केन्द्रीय चिकित्सालय को व्हीलचेयर भेंट कर सामाजिक उत्तरदायित्व का संदेश दिया।
बरेका के विभिन्न संस्थानों एवं महिला कल्याण संगठन द्वारा संचालित चेतना विद्यालय, बाल निकेतन, सांस्कृतिक संस्था, बरेका सेंट जॉन्स स्कूल, संगीत महाविद्यालय, बरेका इंटर कॉलेज, भारत स्काउट एवं गाइड के बच्चों ने मनमोहक सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से दर्शकों का दिल जीत लिया। महाप्रबंधक ने बरेका चिकित्सालय में भर्ती मरीजों का हालचाल लिया और महिला कल्याण संगठन द्वारा मरीजों को उपहार वितरित किए गए।

स्वतंत्रता दिवस पर महाप्रबंधक ने भारत में अपनी तरह के पहले पायलट प्रोजेक्ट—रेलवे ट्रैक पर लगे 15 KWp सोलर पैनल का उद्घाटन किया। बरेका कार्यशाला की लाइन संख्या 19 पर पटरियों के बीच स्वदेशी डिजाइन से लगाए गए इन पैनलों से ट्रेन यातायात प्रभावित नहीं होगा और जरूरत पड़ने पर इन्हें आसानी से हटाया भी जा सकेगा।

स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए महाप्रबंधक ने कहा कि आजादी के 78 साल की गौरवशाली यात्रा के पूरा होने पर आज हम सभी हर्ष एवं उल्लास का अनुभाव कर रहे हैं। इस अवसर पर हर घर पर लहराता तिरंगा, हमारे उमंग और उत्साह को बढ़ा रहा है।
उल्लेखनीय है कि, वित्तीय वर्ष 2024-25 में बरेका के इतिहास में अब तक का सर्वाधिक 477 लोकोमोटिव का उत्पादन हुआ है। बरेका जनवरी 2025 में 124 बोगियों की सर्वाधिक मासिक बोगी उत्पादन तथा मार्च 2025 में 61 लोकोमोटिव की सर्वाधिक मासिक लोको उत्पादन की उपलब्धि भी हासिल की है।
बरेका ने वर्ष 2025-26 के दौरान जुलाई माह तक 171 विद्युत रेल इंजन और गैर रेलवे ग्राहकों के लिए 02 डीजल रेल इंजन का निर्माण कर चुका है । इसके साथ ही, बरेका ने इस वर्ष पहला एरोडायनामिक लोको एवं दो सेट पुश-पुल लोकोमोटिव का भी उत्पादन सफलतापूर्वक किया है। इस वित्तीय वर्ष में 10 सेट और पुश-पुल लोकोमोटिव के निर्माण का लक्ष्य है। इस वर्ष 2500वें इलेक्ट्रिक लोकोमोटिव का निर्माण बरेका के इतिहास में मील का पत्थर है। इस प्रकार अब तक बरेका में 2538 विद्युत रेल इंजन सहित कुल 10860 रेल इंजनों का निर्माण किया जा चुका है।
बरेका निर्यात के क्षेत्र में भी प्रगति करते हुए अब तक विभिन्न देशों को 174 इंजनों का निर्यात कर चुका है। वित्तीय वर्ष 2025-26 के दौरान मोजाम्बिक के लिए 10 इंजनों के निर्यात का लक्ष्य निर्धारित किया गया है, जिसमें से 2 का निर्यात किया जा चुका है तथा शेष 08 लोकमोटिव का निर्माण हो रहा है।
बरेका में ग्रिड कनेक्टेड सोलर पावर प्लांट की कुल स्थापित क्षमता 3859 kWp है। इसके परिणामस्वरूप 42.26 लाख यूनिट वार्षिक सौर ऊर्जा उत्पादन हुआ है, जिससे 1.55 करोड़ रुपये की बचत हुई।
बी.ई.ई.-नई दिल्ली द्वारा बरेका बाल निकेतन स्कूल भवन को शून्य प्लस लेबलिंग प्रमाण-पत्र से सम्मानित किया गया है। बरेका को कार्यशाला क्षेत्र में ऊर्जा संरक्षण हेतु किए गए सराहनीय कार्य के लिये UPNEDA द्वारा खुली प्रतियोगिता के माध्यम से प्रथम पुरस्कार से सम्मानित किया गया।
रेल कौशल विकास योजना के अंतर्गत अभी तक कुल 1093 युवक/युवतियों को विभिन्न तकनीकी ट्रेडों में प्रशिक्षित किया गया तथा 896 डिप्लोमा/स्नातक इंजीनियरिंग छात्रों को ग्रीष्मकालीन इंटर्नशिप प्रशिक्षण प्रदान किया गया।
विश्व पर्यावरण दिवस पर “प्लास्टिक प्रदूषण समाप्त करें” अभियान के तहत बरेका में पौधारोपण और सेमिनार आयोजित किया गया। भूमिगत जल स्त्रोत को रिचार्ज करने हेतु 29 डीप रिचार्ज वेल का निर्माण किया गया। पर्यावरण के संरक्षण हेतु जैव उर्वरक के उत्पादन के लिए नया बायो फर्टिलाइजर संयंत्र स्थापित किया गया है।
रेल लाभार्थियों को बेहतर चिकित्सा सुविधा प्रदान करने हेतु बरेका केन्द्रीय चिकित्सा‍लय में पहला माड्यूलर ओटी एवं नया आपदा प्रबंधन वार्ड निर्मित किया गया है। साथ ही, नये ओपीडी बिल्डिंग का निर्माण कार्य भी चल रहा है। चिकित्सालय में पहली बार एक ही दिन में छ: मेजर सर्जरी सफलतापूर्वक सम्पन्न किया गया।

बरेका ने इस वर्ष खेलों में भी उल्लेखनीय सफलता दर्ज की है। श्री रोहित यादव ने ताइवान में आयोजित एथलेटिक्स ओपन चैंपियनशिप 2025 में भारतीय एथलेटिक्स टीम का प्रतिनिधित्व किया और भाला फेंक स्पर्धा में स्वर्ण पदक हासिल किया।
सूर्य सरोवर, कंचनपुर कॉलोनी और ईस्ट कॉलोनी में बरेका के लोगों के आरामदायक वर्कआउट के लिए आउटडोर जिम स्थापित किया गया है तथा 2 बॉक्‍स क्रिकेट भी लगाने की योजना है।
रेल मंत्रालय द्वारा बरेका को राजभाषा के प्रयोग-प्रसार में उत्कृष्ट योगदान के लिए लगातार दूसरे वर्ष “रेल मंत्री राजभाषा शील्ड” से सम्मानित किया गया।
वर्तमान में महिला कल्याण संगठन द्वारा संचालित संस्थानों में रेल कर्मचारियों के 79 आश्रितों को प्रत्यक्ष रोजगार प्रदान की जा रही है एवं रेल कर्मचारियों के 652 बच्चें एवं गैर रेलवे परिवार के 734 बच्चों को अध्ययन के साथ रोजगार परक प्रशिक्षण भी दिया जा रहा है।
बरेका परिवार पर्यावरण संरक्षण की दिशा में सदैव सचेत रहा है। चालू वर्ष में 500 से अधिक पौधे लगाए गए और कुल 2500 वृक्षारोपण का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। बरेका को स्वच्छ रखने में सभी कर्मचारियों ने अपना योगदान दिया है एवं समय-समय पर स्वच्छ्ता अभियान चलाकर परिसर को साफ सुथरा किया।
स्वतंत्रता दिवस के इस पावन अवसर पर बरेका में एक नयी परंपरा की शुरूआत करते हुए बरेका के दिव्यांग रेल कर्मचारियों को स्कूटी क्रय हेतु रू. 55,000/- की आर्थिक मदद प्रदान की जाएगी ।
स्वतंत्रता दिवस 2025 के अवसर पर नागरिक सुरक्षा संगठन के वरिष्ठ निरीक्षक श्री सम्पूर्णानन्द मिश्रा को उत्कृष्ट सेवा हेतु “राष्ट्रपति विशिष्ट सेवा पदक” तथा स्टॉफ ऑफिसर श्री संतोष कुमार एवं नागरिक सुरक्षा प्रशिक्षक श्री विद्या सागर पाण्डेय को “राष्ट्रपति सराहनीय सेवा पदक” हेतु चयन किया गया है।

कार्यक्रम में प्रमुख मुख्य विद्युत इंजीनियर श्री एस.के. श्रीवास्तव, महानिरीक्षक सह प्रधान मुख्य सुरक्षा आयुक्त, श्री देवराज कुमार मौर्य, प्रमुख मुख्य यांत्रिक इंजीनियर श्री विवेकशील, प्रमुख मुख्य सामग्री प्रबंधक श्री आलोक अग्रवाल, प्रधान वित्त सलाहकार,श्री मुक्तेश मित्तल, प्रमुख मुख्य कार्मिक अधिकारी श्री जनार्दन सिंह, प्रमुख मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ देवेश कुमार , मुख्य सतर्कता अधिकारी श्री अंकुर चंद्रा, उपमा प्रबंधक श्री अनुज कटियार, उप मुख्य कार्मिक अधिकारी श्री राजेश कुमार, जनसंपर्क अधिकारी राजेश कुमार सहित बरेका के सभी विभागाध्यक्ष, वरिष्ठ अधिकारी, कर्मचारी परिषद के संयुक्त सचिव श्री श्रीकांत यादव, सदस्य गण श्री अमित कुमार, श्री मनीष कुमार, स्काउट-गाइड, आरपीएफ, सीविल डिफेंस, सेंट जॉन्स, सांस्कृतिक संस्थाओं के सदस्य एवं बड़ी संख्या में कर्मचारी और परिजन उपस्थित रहे। अंत में धन्यवाद ज्ञापन प्रमुख मुख्य कार्मिक अधिकारी-प्रशासन श्री लालजी चौधरी द्वारा किया गया तथा कार्यक्रम का सुरुचि पूर्ण संचालन निरीक्षक रेल सुरक्षा बल श्री के.के. सिंह एवं वरिष्ठ लिपिक श्रीमती शैलेन्द्री ने किया।

Leave a Reply


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home2/satysave/public_html/wp-includes/functions.php on line 5481