पश्चिम बंगाल के पूर्वी बर्दवान जिले में एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया।
शुक्रवार सुबह राष्ट्रीय राजमार्ग-19 पर नाला फेरी घाट के पास एक तेज रफ्तार की एक प्राइवेट बस खड़े ट्रैक्टर से टकरा गई।
जिससे कम से कम 10 लोगों की मौत हो गई।
*इस दुर्घटना में 35 यात्री घायल हो गए। पुलिस के अनुसार, बस में कुल 45 यात्री सवार थे। उनमें 5 बच्चे भी शामिल थे।*
सभी यात्री बिहार के रहने वाले हैं और तीर्थयात्रा पर निकले थे। बस दुर्गापुर की ओर जा रही थी।