आत्मविश्वेश्वर महादेव मंदिर में जलने से घायलों के इलाज में कोई कोर कसर नहीं छोड़ी जाएगी-डॉ नीलकंठ तिवारी

6 / 100 SEO Score

वाराणसी/दिनाँक 16 अगस्त 2025 (सू0वि0)

*आत्मविश्वेश्वर महादेव मंदिर में जलने से हुए घायलों को पूर्व मंत्री एवं विधायक डॉ नीलकंठ तिवारी ने आर्थिक सहायता राशि उपलब्ध कराई*

*गंभीर रूप से घायल लोगों को ज़रूरत पड़ने पर और भी सहायता उपलब्ध कराने का दिया भरोसा*

*इलाज में शासन के सहयोग से अभिभूत दिखे घायल*

*इलाज कर रहे डॉ सुबोध से घायलों के स्वास्थ्य के बारे में जानकारी ली, इलाज में कोई कोर कसर ना रहने पाए इसके लिए अनुरोध भी किया*

वाराणसी। पूर्व मंत्री एवं विधायक डॉ नीलकंठ तिवारी शनिवार को महमूरगंज स्थित जीएस मेमोरियल प्लास्टिक सर्जरी अस्पताल पहुंच कर वहां पर गत दिनों आत्मविश्वेश्वर महादेव मंदिर में जलने से हुए घायलों के चल रहे इलाज के बाबत जानकारी ली और शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की। इस दौरान उन्होंने मुख्यमंत्री के निर्देश पर उनके मुख्यमंत्री विवेकाधीन कोष से स्वीकृत एवं उनके निर्देशानुसार अधिक घायलों को 50 हजार तथा कम घायलों को 25 हजार रुपए की आर्थिक सहायता इलाज के लिए उपलब्ध कराते हुए जरूरत पड़ने पर गंभीर रूप से घायल मरीजों को और भी सहयोग किये जाने का भरोसा दिया। इस दौरान उन्होंने घायलों का इलाज कर रहे डॉ सुबोध से भी घायलों के चल रहे इलाज के बाबत जानकारी लेते हुए घायलों के इलाज में किसी भी प्रकार का कोई कोर कसर न रहने पाए इसके लिए विशेष रूप से अनुरोध किया। पूर्व मंत्री एवं विधायक डॉ नीलकंठ तिवारी ने विशेष रूप से जोर हुए कहा कि वे घायलों के चल रहे इलाज पर पूरी तरह निगरानी कर रहे हैं और उन्हें किसी भी प्रकार की कोई परेशानी नहीं होने देंगे। उन्होंने मौके पर मौजूद चिकित्सक से घायलों का प्रॉपर ध्यान रखे जाने तथा समुचित चिकित्सा सुनिश्चित किए जाने पर विशेष जोर दिया।
इस दौरान पूर्व मंत्री एवं विधायक डॉ नीलकंठ तिवारी ने तहसील पिंडरा के ग्राम अमउत निवासी प्रिंस पाण्डेय, गढ़वासी टोला निवासी शिवांग मिश्रा, चौक निवासी सनिध्य मिश्रा व गोला गली निवासी देवनारायण पांडेय को 50-50 हजार तथा सिद्धेश्वरी गली चौक निवासी वीरेश मिश्रा, सिद्धेश्वरी गली चौक निवासी बैकुंठ मिश्रा, सिद्धेश्वरी गली विशेश्वरगंज निवासी कृष्णा भट्टाचार्य, बेनिया बाग निवासी तनिष पाण्डेय एवं सिद्धेश्वरी गली चौक निवासी ऋषि कुमार मिश्र को 25-25 हजार रुपए का आर्थिक सहायता राशि का चेक दिया। घायलों को भरोसा देते हुए पूर्व मंत्री डॉ तिवारी ने कहा कि उनके समुचित इलाज का ध्यान रखा जा रहा है।
बताते चलें कि गत 9 अगस्त को चौक थाना क्षेत्र के संकठा माता मंदिर के पास आत्म विश्वेश्वर महादेव मंदिर में शनिवार की रात आठ बजे रूई से श्रृंगार और पूजन के दौरान आग लग गई। आग से नौ लोग गंभीर रूप से झुलस गए। आग दीपदान की लपटों से लगी थी। झुलसे हुए लोगों को इलाज हेतु लोगों ने मंडलीय चिकित्सालय पहुंचाया था। लेकिन आज से झुलसे लोगों की बेहतर चिकित्सा व्यवस्था हेतु पूर्व मंत्री एवं विधायक डॉ नीलकंठ तिवारी एवं डीएम सत्येंद्र कुमार के निर्देश पर महमूरगंज के एक निजी चिकित्सालय में भर्ती कराया गया, जहां प्लास्टिक सर्जरी की विशेष व्यवस्था है। जहां पर इन घायलों का अब भी इलाज चल रहा है। विधायक डॉ तिवारी इन घायलों के चिकित्सा व्यवस्था पर पूरी तरह नजर बनाए हुए हैं तथा उनके अनुरोध पर ही शासन द्वारा इन्हें चिकित्सा हेतु आर्थिक सहायता मुहैया कराया गया है।
इस दौरान अपर जिलाधिकारी प्रोटोकॉल विनय कुमार सिंह तथा तहसीलदार संत विजय प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।

Leave a Reply


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home2/satysave/public_html/wp-includes/functions.php on line 5481