हंडिया कॉलेज के पूर्व प्रवक्ता के घर में चोरों ने चोरी कर पुलिस को दी चुनौती

10 / 100 SEO Score

चोरों ने तीन मंजिला मकान से उड़ाए 15 लाख तक जेवर और नगद

प्रयागराज। अतरसुइया थाना क्षेत्र के मीरपुर इलाके में शनिवार और रविवार की मध्यरात्रि चोरों ने हंडिया कॉलेज के पूर्व प्रवक्ता स्वर्गीय राधेश्याम जायसवाल के घर पर धावा बोलकर बड़ी चोरी की घटना को अंजाम दिया। बताया जा रहा है कि दिवंगत प्रवक्ता का बेटा रोहित जायसवाल ललिता देवी मंदिर के सामने जनरल स्टोर की दुकान चलाता है। जन्माष्टमी के अवसर पर वह अपनी बहन के घर कीडगंज चला गया था।

रात करीब 2 बजे जब रोहित वापस आया तो उसने देखा कि मुख्य द्वार का ताला टूटा हुआ है और दरवाजा अंदर से बंद है। शोर मचाने पर पड़ोसी जुट गए, तभी चोर तीन मंजिला मकान के पीछे से कूदकर फरार हो गए।

सूचना मिलते ही डायल 112 की टीम मौके पर पहुंची और नाम-पता व फोटो लेकर लौट गई। सुबह थाना पुलिस भी मौके पर पहुंची। चोरी की इस वारदात ने पुलिस को सीधी चुनौती दे दी है। पीड़ित रोहित ने बताया कि चोर करीब 15 लाख रुपए मूल्य के जेवर व सामान ले गए हैं, जबकि ताला तोड़ने और अलमारी फोड़ने का सामान मौके पर ही छूट गया।

अब देखना यह होगा कि पुलिस इस सनसनीखेज चोरी का खुलासा कितनी जल्दी कर पाती है।

Share

Leave a Reply

error: Content is protected !!