9 सितंबर से होगा भव्य श्रीराम कथा महोत्सव का आयोजन

10 / 100 SEO Score

ब्यूरो- एजाज अहमद के साथ मु० सरफराज

खबर उत्तर प्रदेश के बलिया से है जहाँ लखनऊ उमा फाउंडेशन चैरिटेबल ट्रस्ट के तत्वावधान में आगामी 9 सितंबर 2025, मंगलवार से नौ दिवसीय भव्य श्रीराम कथा महोत्सव का आयोजन किया जाएगा। इस संबंध में इंदिरा नगर स्थित उमा पैलेस में ट्रस्ट की एक महत्वपूर्ण बैठक आहूत की गई, जिसमें सभी सदस्यों ने सर्वसम्मति से प्रस्ताव पारित किया।

बैठक में बतौर मुख्य अतिथि अंतरराष्ट्रीय ख्यातिप्राप्त कथावाचक सुश्री सुभद्रा कृष्णा उपस्थित रहीं। उन्होंने रामायण की चौपाइयों का पाठ कर वातावरण को भक्तिमय बना दिया। सुश्री सुभद्रा कृष्णा ने बताया कि इस महोत्सव में गुजरात, महाराष्ट्र, बिहार, अयोध्या धाम, मथुरा-वृंदावन और हरिद्वार सहित विभिन्न राज्यों के प्रतिष्ठित संत-महात्माओं का आगमन होगा।

बैठक में कोऑपरेटिव बैंक के पूर्व मैनेजर कृपा शंकर मिश्रा, संजय यादव, श्रीमती वीणा सिंह, श्रीमती सुमन मिश्रा, नीलम दूबे, नीतू मोदी, प्रभावती मोदी, शीला मोदी, पूजा राय, शीला चौधरी, विनीता, आशा मौर्या, रूचि, पिंकी मिश्रा, प्रीति मौर्या, सुशीला गुप्ता, कोमल गुप्ता, सुरेश गिरी, राज यादव, योगेंद्र यादव, शुभम सहित बड़ी संख्या में सदस्य मौजूद रहे।

सभी उपस्थित सदस्यों एवं अतिथियों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए उमा फाउंडेशन के अध्यक्ष रौशन सिंह ने कहा कि श्रीराम कथा महोत्सव समाज में धार्मिक व सांस्कृतिक चेतना जागृत करने का माध्यम बनेगा।

Share

Leave a Reply

error: Content is protected !!