समवाददाता अमित तिवारी

खण्ड विकास क्षेत्र सठियांव अन्तर्गत ग्राम पंचायत असाउर में शनिवार को कैम्प लगा कर छूट का लाभ देकर बिजली का बकाया बिल भुगतान कराया गया। एक मुश्त जमा कर सरकार की छूट ओ टी एस योजना का लाभ उठयें।
बिजली विभाग की टीम कैम्प लगा कर सरकार की छूट योजना की जानकारी दी गई। विद्युत उपभोक्ता ओं को जागरूक किया गया ।पहले आओ और योजना का लाभ पहले उठा ओ।इस सम्बन्ध में जानकारी देते हुए एस डी ओ शत्रुघ्न यादव ने बताया कि योजना का लाभ तीन चरणों में पहला चरण आठ नवम्बर से तीस नवम्बर तक था जो पूरा हो गया। दूसरे चरण का आज पहला दिन है।यह चरण 15दिसम्बर तक चलेगा और तीसरा चरण 16दिसम्बर से 31दिसम्बर तक चलेगा। इस चरण मेंभी एक किलो वाट और ट्यूबेल पर बिल जमा करने पर सौ प्रतिशत छूट है।वहीं रेड के दौरान जिन पर बिजली चोरी का मुकदमा दर्ज हो गया है उनको एसेस्मेन्ट में पैंतीस प्रतिशत छूट है। इस तरह की छूट योजना पहली बार मिल रही है।बिल मुबारकपुर कैश का उन्टर, कैम्प, जन सेवा केंद्र, या फिर आन लाइन अपने मोबाइल पर भी जमा कर सकते हैं।इस कैम्प दर्जन भर से अधिक लोगो का छूट के साथ बिल का भुगतान कर लाभान्वित किया गया और बिल की त्रूटि का संशोधन किया गया। इस अवसर पर मुख्य रूप से एसडीओ शत्रुघ्न यादव, जेई ग्रामीण दुर्जन यादव, बड़े बाबू सुमीत, ला इन मैन सुधीर कुमार, पूर्व प्रधान नोमान अहमद, शोहरत कलीम, नदिम खान आदि लोग मौजूद थे।