प्यारेलाल के पोखरा पर तीज का अर्धवार्षिक श्रृंगार एवं भंडारा का आयोजन 26 अगस्त को

10 / 100 SEO Score

मीरजापुर। प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी सिटी ब्लॉक स्थित चंद्ईपुर में प्यारेलाल के पोखरा स्थित प्राचीन भगवान भोलेनाथ एवं माता पार्वती का भव्य अर्धवार्षिक श्रृंगार व सांस्कृतिक कार्यक्रम 26 अगस्त 2025 को आयोजित किया जाएगा। उक्त कार्यक्रम की जानकारी देते हुए प्यारेलाल के पोखरा स्थित भगवान भोलेनाथ मंदिर के व्यवस्थापक दिलीप सिंह गहरवार ने बताया कि भगवान भोलेनाथ का प्रत्येक वर्ष तीज के अवसर पर अर्धवार्षिक श्रृंगार किया जाता है । जिसमें हजारों भक्तगण उपस्थित होकर भगवान भोलेनाथ का श्रृंगारमय दर्शन एवं माता पार्वती का आशीर्वाद प्राप्त कर पुण्य के भागी बनते हैं। तथा प्रत्येक वर्ष भंडारे का भी आयोजन किया जाता है जिसमें प्रसाद ग्रहण करके भक्तजन पुण्य अर्जित करते हैं। इसी क्रम में इस वर्ष भी सायकाल 6:00 बजे से भगवान भोलेनाथ एवं माता पार्वती का भव्य श्रृंगार एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम तथा विशाल भंडारे का आयोजन किया गया है, जिसमें मिर्जापुर जनपद हुआ आसपास के सभी भक्तजन सादर आमंत्रित हैं। कार्यक्रम की जानकारी मंदिर के व्यवस्थापक दिलीप सिंह गहरवार ने दी है।

Leave a Reply