वाराणसी में भारी बारिश और हो रहे अवैध निर्माण की वजह से गिरी छत

6 / 100 SEO Score

वाराणसी में लगातार कई दिनों से भारी बारिश हो रही है। भारी बारिश के चलते जहां एक तरफ नगर निगम का पोल खुल रहा है। तो वही विकास प्राधिकरण और वीडीए का भी पोल खुलता हुआ नजर आ रहा है। बनारस के गली गली में आपको अवैध निर्माण होते दिख जाएंगे। जिनका ना नक्शा पास हुआ है। नहीं वीडीए से कोई कागज पास हुआ है। लेकिन बिल्डर के सेटिंग गेटिंग से अवैध निर्माण बनारस में जारी है। जिसकी वजह से वाराणसी रोड पर हो रहे अवैध निर्माण के चलते पूरा मोहल्ला डरा हुआ है सहमा हुआ है।

अवैध निर्माण के चलते कल रात करीब 9:00 बजे एक छत गिरता है जिसकी वजह से वहां पर रखा सामान पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो जाता है। फिलहाल उसमें किसी के घायल होने की कोई पुष्टि नहीं है। लेकिन आसपास के लोगों का आरोप है कि विकास प्राधिकरण और थाने पर कई बार शिकायत करने के बावजूद उनके मोहल्ले में हो रहा अवैध निर्माण नहीं रुक रहा है। बन रहे पांच माले के बिल्डिंग को लेकर अवैध निर्माण की वजह से अगल-बगल रह रहे लोगों का घर धंसता चला जा रहा है। अब उन लोगों को उम्मीद टूट चुकी है और वह लोग अब परेशान है और अब सीधे अपने सांसद यानी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से गुहार लगा रहे हैं।

Share

Leave a Reply