एक दर्जन से अधिक झांकियां निकलीं, डीजे की धुन पर भक्तों ने किया कृष्ण भजन

9 / 100 SEO Score

*बड़ागांव में श्री कृष्ण बरही का आयोजन*

शाहगंज, जौनपुर ।
क्षेत्र के बड़ागांव में बुधवार को देर रात श्री कृष्ण बरही में झांकी जुलूस निकाला गया। इस दौरान एक दर्जन से अधिक आकर्षक झांकियां निकाली गईं।

कार्यक्रम में सैकड़ों श्रद्धालुओं ने भाग लिया। डीजे की धुन पर भक्तिगीतों के साथ हरे राधा-हरे कृष्ण के जयकारे लगे। समस्त ग्रामवासियों के सहयोग से यह आयोजन किया गया।

सुरक्षा व्यवस्था के लिए शाहगंज कोतवाली की पुलिस फोर्स तैनात रही। बड़ागांव चौकी प्रभारी मुन्नालाल शर्मा, उपनिरीक्षक शिवनंद, मुख्य आरक्षी आनंद यादव, मनीष यादव और आरक्षी सजाउद्दीन समेत अन्य पुलिसकर्मी मौजूद रहे।

कार्यक्रम में सौरभ अग्रहरि, निलेश मोदनवाल, नागेंद्र बहादुर, दिलीप अग्रहरि, अशोक अग्रहरि, छोटू गुप्ता, प्रिंस सोनी सहित सैकड़ों श्रद्धालु शामिल हुए।

Share

Leave a Reply

error: Content is protected !!