छेड़खानी करने वाला अभियुक्त गिरफ्तार

1 / 100 SEO Score

थाना सरायमीर

*पूर्व की घटना* – दिनांक 02.12.2023 को वादी मुकदमा ने थाना स्थानीय पर शिकायत किया था कि दिनांक 01.12.2023 को मेरी लड़की जो कक्षा 11 मे पढ़ती है स्कूल से पढ़कर आ रही थी कि मिथिलेश यादव उर्फ मोनू पुत्र सुभाष यादव ग्राम रंगडीह थाना सरायमीर जनपद आजमगढ़ द्वारा डुपटा खिचकर छेड़कानी किया तथा मोबाइल पर फोन कर परेशान करता था। मेरी माता अलाई देवी व भाई पारस नाथ यादव लोग पूछने के लिए गये तो विपक्षी लोगो द्वारा गाली गलौज देते हुए मारकर सर फोड़ दिये। जिसके सम्बन्ध में थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0- 369/23 धारा 354(ख)/323/336/504/506 भादवि व 7/8 पास्को एक्ट पंजीकृत किया गया ।
*गिरफ्तारी का विवरण* – आज दिनांक 04.12.2023 को उ0नि0 अखिलेश यादव मय हमराह द्वारा मु0अ0सं0- 369/23 धारा 354(ख)/323/336/504/506 भादवि व 7/8 पास्को एक्ट थाना सरायमीर, जनपद आजमगढ़ से सम्बन्धित वाछिंत अभियुक्त मिथिलेश यादव उर्फ मोनू पुत्र सुभाष यादव निवासी रंगडीह थाना सरायमीर जनपद आजमगढ़ को अभियुक्त के घर से समय करीब 04.30 बजे गिरफ्तार कर चालान माननीय न्यायालय किया जा रहा है।
*आपराधिक इतिहास*-
मु0अ0सं0- 369/23 धारा 354(ख)/323/336/504/506 भादवि व 7/8 पास्को एक्ट थाना सरायमीर, जनपद आजमगढ़
*गिरफ्तार अभियुक्त*-
मिथिलेश यादव उर्फ मोनू पुत्र सुभाष यादव निवासी रंगडीह थाना सरायमीर जनपद आजमगढ़ उम्र करीब 21 वर्ष ।
*गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम*-
उ0नि0 अखिलेश यादव मय हमराह

Share

Leave a Reply