आजमगढ़ राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के अध्यक्ष(कार्य वाहक दुर्गा प्रसाद राय बने

1 / 100 SEO Score

राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद आजमगढ़ की बैठक श्रीमती प्रभा सिंह जी वरिष्ठ उपाध्यक्ष राज्य कर्मचारी सं परिषद आजमगढ़ की अध्यक्षता में अमीन संघ भवन आजमगढ़ में समय 11:00 बजे से प्रारंभ की गई बैठक का संचालन श्री अनिल तिवारी जी मंत्री राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद द्वारा किया गया राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के अध्यक्ष श्री रविंद्र श्रीवास्तव जी के निधन और मंत्री श्री अनिल तिवारी जी की सेवानिवृत्त उपरांत सांगठनिक गतिविधियों को गति प्रदान करने हेतु सभी उपस्थित घटक दल संगठन द्वारा सर्वसम्मति से श्री दुर्गा प्रसाद राय जी को अध्यक्ष(कार्य वाहक) एवं श्री अजीत कुमार जी को मंत्री(कार्य वाहक) नामित किया गया सभी कर्मचारी प्रतिनिधियों में हर्ष एवं खुशी का माहौल है
बैठक में श्री जीवान अहमद जी संप्रेक्षक श्री सतीश सिंह जी मंत्री ग्राम विकास अधिकारी ऐशो ० आशीष सिंह जी अध्यक्ष ग्राम पंचायत अधिकारी संघ श्री दीनदयाल बौद्ध जी अध्यक्ष अमीन संघ मंत्री सुशील जी श्री सुरेंद्र यादव जी अध्यक्ष नलकूप संघ मंडल मंत्री अजय राय जी श्री रघुवंश पांडे जी अध्यक्ष अनु सेवक संघ श्री अनिल कुमार जी मंत्री ग्राम पंचायत अधिकारी संघ श्री रविंद्र यादव जी अध्यक्ष आईटीआई उपस्थित रहे श्री संजय पांडे जी अध्यक्ष पीदडब्लूडी अपने साथियों सहित उपस्थित रहे सफाई कर्मी संघ के मीडिया प्रभारी गुलाब चौरसिया जी सहित कई संगठन के प्रतिनिधि कर्मचारी उपस्थित रहे
मनोनीत अध्यक्ष श्री दुर्गा प्रसाद राय जी द्वारा सभी को धन्यवाद देते आभार व्यक्त किया गया और सभी घटक संघ के सभी को यह विश्वास दिलाया गया कि संगठन की मजबूती और साथियों का सम्मान सर्वोपरी है

आजमगढ़ से अमित खरवार की रिपोर्ट

Share

Leave a Reply

error: Content is protected !!