वरि.सहायक अनिल चौबे के जन्मदिन पर पौधे और पर्यावरण प्रहरी पुस्तक भेंट की

1 / 100 SEO Score

ग्रीनमैन ने जन्मदिन पर पर्यावरण पुस्तक भेंट कर धरा को हरा रखने की अपील की

गाजीपुर। एक सोच कैसे सकारात्मक बदलाव ला सकती है, यह जखनियां के मुडियारी ग्राम निवासी ग्रीनमैन अरविन्द कुमार आजाद् के हरित मुहिम से सीखा जा सकता है।शनिवार को कार्यालय मुख्य चिकित्साधिकारी वरिष्ठ सहायक अनिल चौबे के जन्मदिन पर ग्रीनमैन नें पर्यावरण प्रहरी पुस्तक व पौधे देकर हरित शुभकामनाएं दी।तथा वहां मौजूद सभी को पर्यावरण संरक्षण की शपथ दिलायी।बता दें कि ग्रीनमैन अरविन्द कुमार आजाद् हरियाली का संदेश देने के साथ ही छात्रों के जन्मदिन, क्षेत्र में विवाह से लेकर बेटी के जन्म तक के अवसर पर पौधे उपहार में देते हैं। इनकी मुहिम से लोग पर्यावरण संरक्षण व हरियाली बढ़ाने के प्रति संजीदा हो रहे हैं।मौके पर मौजूद सभी नें ग्रीनमैन के इस नेक पहल की सराहना करते हुए कहा कि पौधे भेंट करने के पीछे अत्यधिक पौधरोपण कर प्रकृति संरक्षण व संवर्धन का संदेश देना है,वर्तमान समय में प्रत्येक व्यक्ति को दो पौधे अवश्य लगाने चाहिए।कार्यक्रम में उपस्थित लोगों द्वारा इस अनूठी पहल की सराहना की गई। वहीं उन्होंने इस अवसर पर बताया कि प्रकृति के संतुलन के लिए पौधरापेण करना चाहिए। क्योंकि पृथ्वी से पेड़ कम होते जा रहे है। जिससे प्रकृति बदलती जा रही है और बारिश कम हो रही है।जिससे प्रकृति का संतुलन बिगडा हुआ है। इसके लिए हम सभी मिलकर ज्यादा से ज्यादा संख्या में पौधे लगाने चाहिए। जिससे प्रकृति का संतुलन बरकरार बना रहे। इस मौके पर प्रमोद बाबू,अखिलेश श्रीवास्तव,प्रियेश सिंह,राघवेन्द्र सिंह,वसीम हैदर,शमसेर खांन,संदीप बाबू सहित आदि लोग मौजूद रहे।

Share

Leave a Reply