प्रदेश में आज से ‘नो हेलमेट, नो फ्यूल’ अभियान चलेगा

9 / 100 SEO Score

प्रदेश सरकार के निर्देश पर एक सितम्बर से ‘नो हेलमेट, नो फ्यूल’ अभियान चलाने की तैयारी पूरी कर ली है। डीएम के नेतृत्व में जिला सड़क सुरक्षा समिति (डीआरएससी) के समन्वय से चलाया जाएगा। यह अभियान 30 सितंबर तक चलाया जाएगा।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी नागरिकों से सहयोग करने की अपील की है। कहा है कि पहले हेलमेट, बाद में ईधन। उन्होंने कहा कि इस अभियान का उद्देश्य दंडित करना नहीं बल्कि प्रत्येक नागरिक को कानून का पालन करने के लिए प्रेरित करना है। परिवहन आयुक्त ब्रजेश नारायण सिंह ने इस अभियान के लिए पेट्रोल पम्प संचालकों से भी सहयोग करने को कहा है। उन्होंने कहा कि बाइक चालक जल्दी ही हेलमेट लगाने की आदत डाल लेते हैं।

Share

Leave a Reply

error: Content is protected !!