नव विवाहिता ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

5 / 100 SEO Score

गाजीपुर। स्थानीय तहसील जखनिया अंतर्गत भुड़कुडा थाना क्षेत्र के कौला जखनिया गांव में आज शाम 3:00 बजे सनसनी फैल गई। जब मायके पक्ष के दर्जनों महिला पुरुष भुड़कुड़ा कोतवाली पहुंचकर पुलिस को यह सूचना दी कि उसकी बेटी को दहेज को लेकर हत्या कर दी गई है। सूचना मिलते ही कोतवाल प्रभारी तारावती पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंच कर जांच में जुटी गई। मौके पर विवाहिता के गले पर निशान देखा गया तथा उसका दाह संस्कार करने के लिए परिजन तैयारीदहेज लोभियों ने घर से पूरी कर लिए थे।और मायके पक्ष का इंतजार कर रहे थे। मालूम हो की मृतिका अंकिता राजभर 23 वर्ष पुत्री रामजन्म राजभर निवासी अनेकपुर थाना चंदवक जिला जौनपुर की शादी 6 जून 2023 को कौला जखनिया गाजीपुर निवासी सुनील राजभर पुत्र बाढू राजभर के साथ हुई थी। 24 अक्टूबर को मृतिका का विजयादशमी के दिन विदाई करके ससुराल आई थी। मृतका के पिता राम जन्म राजभर ने बताया कि मेरी दो पुत्र दो पुत्रियां थी जिसमें मृत्तिका अंकिता सबसे बड़ी थी। किसी तरह ईट भट्टे पर मेहनत मजदूरी करके अंकिता की शादी गरीबी में भी धूमधाम से की थी। जिसमें बाइक सहित अनेको सामान दहेज में दिया था। मृतिका 10 दिसंबर को मां सविता से फोन कर अपने पति द्वारा मारपीट की बात बताई थी। हालांकि देर शाम तक कोतवाल तारावती, जलालपुर धनी चौकी प्रभारी गोविंद मौर्य ने पहुंच कर जांच पड़ताल में जुट गए। वही कोतवाल तारावती ने कहा कि जांच पड़ताल की जा रही है तहरीर मिलेगी तो मुकदमा लिखा जाएगा। पुलिस उपाधीक्षक के आने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जाएगा।

Share

Leave a Reply

error: Content is protected !!