उभाव पुलिस ने 5 दिन केअंदर चोरी गए समान संग अभियुक्त को पकड़ा ।

10 / 100 SEO Score

बलिया ।जनपद के उभाव थाना में दिनांक 04.09.2025 को वादी द्वारा प्रार्थना पत्र दिया गया कि मेरी दुकान रंजना ट्रेडर्स के नाम से शीशा कि दुकान सोनाडीह तिराहे के सामने है । 02.09.2025 को रात्रि में अपनी दुकान बन्द कर के अपने घर चला गया, दूसरे दिन दुकान खोला तो सामान बिखरे पडे थे और दुकान के काउटर में रखा नगद पैसा काउंटर तोड़ कर निकाल लिया गया है तथा दुकान मे लगे CCTV कैमरा सेट व हार्डवेयर के सामान अज्ञात चोरो ने चोरी कर लिया है। इस तहरीर के आधार पर थाना स्थानीय द्वारा मु0अ0सं0 238/25 धारा 305(ए) बी0एन0एस0 पंजीकृत कर अभियुक्त की गिरफ्तारी/ अनावरण हेतु टीमे लगा दी गई थी।

इसी क्रम में आज दिनांक 07.09.2025 को थाना उभांव पुलिस टीम के चौकी प्रभारी सीयर उ0नि0 चन्द्रशेखर यादव मय टीम द्वारा चेकिंग सन्दिग्ध वाहन/ सन्दिग्ध व्यक्ति, तलाश वांछित वारण्टी करते हुए चोरउआ पुल बुठुआ बाहर बस्ती के पास मौजूद थे कि मुखबिरी सूचना के आधार पर मुकदमा उपरोक्त से सम्बन्धित प्रकाश में आए अभियुक्त सोनू कुमार गुप्ता पुत्र स्व0 राम प्रवेश गुप्ता निवासी चोरहुआ पुल बिठुआ बाहर थाना उभांव जनपद बलिया उम्र करीब 35 वर्ष को समय 03.10 बजे गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के निशानदेही पर चोरी के 02 अदद टीवी, 01 अदद डी0वी0आर0,01 अदद पावर सप्लाई, 3570 रूपये नगद बरामद किया गया। बरामदगी/गिरफ्तार के आधार पर मुकदमा उपरोक्त में धारा 317(2) बीएनएस की बढ़ोत्तरी की गई, गिरफ्तार अभियुक्त के विरूद्ध थाना स्थानीय पर विधिक कार्यवाही करते हुए मा0 न्यायालय बलिया भेजा गया

Share

Leave a Reply