हनुमत संस्कृत माध्यमिक विद्यालय चौकाघाट से लापता 11 वर्षीय छात्र , अहमदाबाद जाते समय मिला

7 / 100 SEO Score

वाराणसी। चौकाघाट स्थित श्री हनुमत संस्कृत माध्यमिक विद्यालय (1978 से संचालित) से 11 वर्षीय छात्र रूद्र तिवारी लापता हो गया था। विद्यालय प्रशासन ने मामले की जानकारी कैंट थाना पुलिस को दी थी। प्राप्त जानकारी के अनुसार, बस्ती जिले के सल्टौली गांव निवासी सोनू तिवारी का पुत्र रूद्र तिवारी करीब 25 दिन पहले ही विद्यालय में रहना शुरू किया था। बताया जाता है कि 1 सितम्बर की रात लगभग 1 बजे (2 सितम्बर की भोर में) छात्र अचानक बिना किसी को बताए विद्यालय से निकल गया। सुबह उसकी अनुपस्थिति का पता चलने पर विद्यालय प्रशासन ने रेलवे स्टेशन, बस स्टेशन सहित कई स्थानों पर तलाश की, लेकिन सफलता नहीं मिली। इसके बाद परिवार को सूचना दी गई। परिवार के लोग भी वाराणसी आकर बच्चे की खोजबीन में जुटे। बच्चे के परिजनों द्वारा दिए गए प्रार्थना पत्र पर पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर तलाश शुरू की थी इसी बीच सूचना मिली कि छात्र रूद्र तिवारी अहमदाबाद जाने के लिए ट्रेन से सफर कर रहा था। रास्ते में टीटी ने उसे पकड़ा और रेलवे सुरक्षा बल (RPF) को सुपुर्द कर दिया। वही सूत्रों द्वारा मिली जानकारी के अनुसार RPF ने बच्चे द्वारा बताए गए उसकी मां के मोबाइल नंबर पर फोन कर सूचना दी। फिलहाल उसकी मां अहमदाबाद की तरफ पहुंचकर बेटे को लेने जा रही हैं।

Share

Leave a Reply

error: Content is protected !!