आजमगढ़: सपा की मासिक बैठक में बोले पूर्व मंत्री: मोदी–योगी सरकार हर मोर्चे पर फेल

6 / 100 SEO Score

आजमगढ़। समाजवादी पार्टी के जिला कार्यालय पर पार्टी के जिलाध्यक्ष हवलदार यादव की अध्यक्षता में मासिक बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में पार्टी के वरिष्ठ नेता, पूर्व मंत्री, विधायक सहित कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

पूर्व मंत्री दुर्गा प्रसाद यादव ने कहा कि मोदी–योगी सरकार हर मोर्चे पर असफल है। किसानों को यूरिया खाद ब्लैक में खरीदनी पड़ रही है, नहरों में पानी नहीं आ रहा है। पूर्व मंत्री चंद्रदेव राम यादव करेली ने कहा कि योगी सरकार में जातिवाद बढ़ा है। बीएलओ व अधिकारियों की पोस्टिंग जाति के आधार पर हो रही है। पंचायत चुनाव में फर्जी वोटर बढ़ाने की साजिश की जा रही है।

विधायक डॉ संग्राम यादव, अखिलेश यादव, कमलाकांत राजभर ने कहा कि महंगाई और बेरोजगारी बढ़ती जा रही है। विद्यार्थी महंगी शिक्षा से परेशान हैं। अब यह स्पष्ट हो गया है कि भाजपा वोट चोरी कर सत्ता में आई है। कानून व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त हो गई है।

जिलाध्यक्ष हवलदार यादव ने कार्यकर्ताओं से कहा कि वे वोटर लिस्ट का सत्यापन कर छूटे नामों को जोड़ें। लापरवाह अधिकारियों की सूचना जिला कार्यालय को दें।

बैठक में पूर्व सांसद नंदकिशोर यादव, पूर्व एमएलसी कमला प्रसाद यादव, पूर्व मंत्री डॉ राम दुलार राजभर, जिला पंचायत अध्यक्ष विजय यादव, जयराम सिंह पटेल, अब्दुल्ला, अजीत कुमार राव, श्याम देव चौहान, बालचंद कुशवाहा, डॉ हरिराम सिंह यादव, राम आसरे चौहान, डॉ धनराज यादव सहित अनेक नेता, पदाधिकारी व कार्यकर्ता शामिल रहे।

Share

Leave a Reply

error: Content is protected !!