आदर्श और निष्पक्ष पत्रकारिता के चलते आप हासिल करें अपना मुकाम-सरदार दिलावर सिंह

6 / 100 SEO Score

0 प्रांतीय अध्यक्ष डॉ सतीश चन्द्र शुक्ला का संगठन ने किया भावपूर्ण सम्मान
गोरखपुर। ‘पत्रकारिता समाज व देश सेवा का सर्वोत्तम माध्यम है जिसमें आदर्श और निष्पक्ष पत्रकारिता के चलते आप अपना लक्ष्य प्राप्त कर सकते हैं।’ उक्त बातें भारतीय राष्ट्रीय पत्रकार समन्वय समिति व सोशल मीडिया पत्रकार महासंघ के संस्थापक राष्ट्रीय अध्यक्ष सरदार दिलावर सिंह ने अपने संबोधन में कहीं। वे शहर के झारखंडी वार्ड में स्थित आरएसएम पब्लिक स्कूल के प्रांगण में संगठन के सम्मान समारोह को संबोधित कर रहे थे। सम्मान समारोह कार्यक्रम संगठन के प्रांतीय अध्यक्ष डॉ सतीश चन्द्र शुक्ला को अंतर्राष्ट्रीय सार्क पत्रकारिता सम्मान मिलने के अवसर पर संगठन ने आयोजित किया था। यह सम्मान उन्हें विगत दिनों नेपाल की राजधानी काठमांडू में विश्व के अनेक देशों के प्रतिनिधियों के समक्ष नेपाल के पूर्व उप राष्ट्रपति द्वारा प्रदान किया गया था।
इस अवसर पर डॉ सतीश चन्द्र शुक्ला ने कहा कि हमारा संगठन देश विदेश में पत्रकारों के हितों के लिए काम कर रहा है और संगठन द्वारा किए गए आज के अपने सम्मान से मैं अभिभूत हूं। मेरी हार्दिक इच्छा है कि आप भी आदर्श और निष्पक्ष पत्रकारिता के बदौलत इस मुकाम पर पहुंचें। कार्यक्रम आयोजक संगठन के मंडल प्रभारी आकाशवाणी के पत्रकार कृष्ण चंद्र चौधरी ने इस अवसर अपने अध्यक्षीय संबोधन में सभी को अपने और पत्रकार साथियों को जोड़ कर संगठन को और मजबूत बनाने की अपील की। कार्यक्रम का सफल संचालन संगठन के जिलाध्यक्ष आशीष मिश्रा ने किया।
संगठन के देवरिया जिला अध्यक्ष श्यामानंद पाण्डेय ने अपने संबोधन में संगठन की उपलब्धियां के बारे में बताया। कार्यक्रम में सदर तहसील अध्यक्ष बबलू कुमार एडवोकेट, सिमरजीत सिंह, अनिल कुमार सिंह, कमलेश मणि त्रिपाठी, अमिय नाथ मिश्रा, सोनू तिवारी, संगम कुमार तिवारी, रमाकांत पाण्डेय, संजय मिश्रा, दबीर आलम, अजय कुमार गुप्ता, मोहम्मद अजीज खान, अमित ओझा, मोहम्मद यूनुस, तनवीर सिद्दीकी, नवीन पाण्डेय, जोगिंदर सिंह, राकेश शर्मा, भोजपुरी कवि शंभू शरण यादव, सुनील कुमार गुप्ता एडवोकेट, गणेश जी उपाध्याय, विश्वनाथ उपाध्याय, अरविंद कुमार, मोहम्मद सलीम, सद्दाम, अमित कुमार भारती, डॉक्टर संजय गुप्ता, मोहम्मद साकिब आदि ने भाग लिया और अपने विचार रखे।

Leave a Reply