सोहावल अयोध्या
रौनाही थाना क्षेत्र के लहरापुर गांव निवासी इसरार कंकाली खुद तो दो बच्चों का पिता था फिर भी सारंगापुर गांव निवासिनी एक नाबालिक लड़की के अस्वस्थ बाबा को दवाइयां लाकर देने के बहाने उसकी पौत्री, के दिल में जगह बनाकर उससे शादी करके उसका धर्म परिवर्तन करने के मंसूबे में लग गया। इसी गांव निवासी विक्रांत गोस्वामी सहित आधा दर्जन लोगों के अनुसार रविवार शाम को इसरार गांव से इसी नाबालिक लड़की को भागने के चक्कर में उसको घर से लेकर जब निकला, तो मोहल्ले वालों व ग्रामीणों ने प्रतिरोध किया तब इसने लोगों को गालियां देना शुरू करते हुए, लोगों से कहा कि तुम पुलिस को क्या बुलाओगे हम ही पुलिस को बुला रहे हैं। लकड़ी कटान का काम करने की वजह से इससे 112 तथा चौकी सिपाही परिचित थे। इसने दोनों को तत्काल फोन किया, पुलिस मौके पर मौजूद रहने के बावजूद दबंगई दिखाते हुए वह लड़की को बाइक पर बिठाकर फुर्र हो गया। मौके पर मौजूद चौकी के एक सिपाही तथा पीआरबी वाहन नंबर909 पुलिस कर्मियों की भूमिका संदिग्ध है, ग्रामीणों के अनुसार 40 वर्षीय इसरार अहमद पहले से ही दो-तीन बच्चों का बाप है, लेकिन यह अक्सर निर्धन हिंदू कन्याओं को पैसे के दम पर पथभ्रष्ट करता रहता है। चौकी इंचार्ज सत्तीचौरा जितेंद्र सिंह के अनुसार इसके बारे में पता चला है कि यह अपने गांव के बगल एक हिंदू लड़की तथा कांटा चौराहा के बगल एक गांव की वर्मा बिरादरी की लड़की के साथ भी ऐसा ही कर चुका है जिसकी जांच की जा रही है, थानाध्यक्ष रौनाही संदीप कुमार सिंह ने बताया कि आरोपी इसरार को घटना की रात ही पकड़ कर पास्को एक्ट तथा अपहरण की धारा में जेल भेज दिया गया है तथा लड़की का डॉक्टरी परीक्षण कराया जा रहा है इसके पश्चात इसका अदालत पर बयान कराया जाएगा।