थाना बड़ागांव पुलिस द्वारा जुआ खेलते हुए 04 अभियुक्त गिरफ्तार, कब्जे से ₹15,580 व 52 ताश की गड्डी बरामद

7 / 100 SEO Score

*बड़ागांव थाना प्रभारी निरीक्षक अतुल कुमार सिंह के कुशल नेतृत्व में बड़ी सफलता*

विश्वनाथ प्रताप सिंह

*वाराणसी* बड़ागांव थाना पुलिस द्वारा मुखबिर की सूचना पर सातो बहन मन्दिर इटहा के पास से ताश के पत्तों से हार-जीत की बाजी लगाकर जुआ खेल रहे 04 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया।

गिरफ्तार अभियुक्तों के नाम व पते इस प्रकार हैं–
1. रोहित कुमार सिंह पुत्र योगेन्द्र नाथ सिंह, निवासी ग्राम कुंभापुर, थाना बड़ागांव, जनपद वाराणसी, उम्र 34 वर्ष।
2. रोहित कुमार पुत्र विनय कुमार, निवासी ग्राम कुंभापुर, थाना बड़ागांव, जनपद वाराणसी, उम्र 23 वर्ष।
3. मनीष कुमार पाठक पुत्र राजेन्द्र प्रसाद पाठक, निवासी ग्राम मोहनपुर कुड़ी, थाना बड़ागांव, जनपद वाराणसी, उम्र 24 वर्ष।
4. अली हुसैन पुत्र स्व0 हबीब उल्ला, निवासी ग्राम खररिया खास, थाना बड़ागांव, जनपद वाराणसी, उम्र 48 वर्ष।

गिरफ्तार अभियुक्तों के कब्जे से ₹15,580 नगद एवं 52 ताश के पत्ते बरामद किए गए।

उक्त गिरफ्तारी बरामदगी के संबंध में थाना बड़ागांव पर मु0अ0सं0 390/2025, धारा 13 सार्वजनिक जुआ अधिनियम पंजीकृत कर आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।

Share

Leave a Reply

error: Content is protected !!