आजमगढ़ से संवाददाता अब्दुर्रहीम शेख़
*शिब्ली नेशनल पी. जी. कॉलेज के राजनीति विज्ञान विभाग में हुआ आयोजन, बी.ए. तृतीय वर्ष के पंचम सेमेस्टर के छात्र हुए शामिल।*
दिनांक 11 सितंबर 2025, आजमगढ़, शिब्ली नेशनल पी. जी. कॉलेज के राजनीति विज्ञान विभाग के बी.ए. तृतीय वर्ष के पंचम सेमेस्टर के छात्र-छात्राओं ने नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति के पाठ्यक्रम अनुसार डॉ. शफीउज़्ज़मा, विभागाध्यक्ष, राजनीति विज्ञान के नेतृत्व एवं पर्यवेक्षण में नाट्य रूपांतरण के माध्यम से मॉक पार्लियामेंट (छात्र संसद) का आयोजन कर लोकसभा की कार्यवाही को प्रदर्शित किया गया।
कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य लोकसभा जैसी पवित्र संस्था की गरिमा का प्रदर्शन करना था। छात्र-छात्राओं ने संसद की भूमिका को समझा। मॉक पार्लियामेंट में सदस्यों ने शपथ ग्रहण, प्रश्नकाल, शून्यकाल, विधेयक का प्रस्तुतीकरण, प्रधानमंत्री का लोकसभा को संबोधित करना समेत अन्य प्रक्रियाओं का प्रदर्शन किया।
राष्ट्रपति की भूमिका में माजिद खान, प्रधानमंत्री की भूमिका में विजेंद्र शर्मा, स्पीकर सब्बु सिद्दीकी, गृह मंत्री अमरेंद्र प्रताप सिंह, उद्योग मंत्री अबू सलीम, पेट्रोलियम मंत्री शिवम यादव, रेल मंत्री उज्ज्वल उपाध्याय, कानून मंत्री ज़िकरा शकील, शिक्षा मंत्री सान्या गुप्ता, श्रम एवं रोजगार मंत्री समन बानो, महिला एवं बाल विकास मंत्री सानिया मिर्ज़ा, वित्त मंत्री तूबा रिज़वान, विदेश मंत्री सोनिया गुप्ता, रक्षा मंत्री निकिता श्रीवास्तव, स्वास्थ्य मंत्री प्रिया निगम, सड़क परिवहन मंत्री प्रांशी, कृषि मंत्री सुमन मौर्या, खाद्य मंत्री किरन वर्मा रहे।
विपक्ष के नेता की भूमिका में रुचि मौर्या, खुशी मोदनवाल,प्रिंस वर्मा, मोहम्मद साद, रिया सिंह, साधना मौर्या, निम्रा अमीन, अंशिका प्रजापति, अर्शी, प्रतीक्षा, रोकैया बानो, स्मिता प्रताप, रूश्दा अजमल, रूमाना फातमा, अनीशा, सना तहरीम, अंजु प्रजापति आदि ने भाग लिया। छात्र संसद को सफल बनाने में दीपाली सेठ, आचमन सेठ, अज़का बानो, मोहम्मद लारैब, अनुभव पांडेय, अमन वर्मा का विशेष योगदान रहा।लोकसभा के जनरल सेक्रेटरी की भूमिका में सनेबा और आंशिक राय ने सफलता पूर्वक अपनी भूमिका निभाई। अंत में विभाग के प्राध्यापक डॉ. ज़फ़र आलम और डॉ. शफक़त उस्मानी ने धन्यवाद ज्ञापित किया। प्राचार्य प्रो. अफसर अली ने इस तरह के कार्यक्रमों के आयोजन हेतु विभाग एवं छात्र-छात्राओं को प्रेरित करते हुए भविष्य में भी आयोजन कराने का संकल्प दिलाया।अंत में विभागाध्यक्ष डॉ. शफीउज़्ज़मा ने सफलतापूर्वक छात्र संसद संपन्न कराने के लिए स्पीकर सब्बु सिद्दीकी एवं उनकी पूरी टीम को शुभकामनाएँ प्रेषित की। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान से हुआ।