Notice: Function _load_textdomain_just_in_time was called incorrectly. Translation loading for the rank-math domain was triggered too early. This is usually an indicator for some code in the plugin or theme running too early. Translations should be loaded at the init action or later. Please see Debugging in WordPress for more information. (This message was added in version 6.7.0.) in /home2/satysave/public_html/wp-includes/functions.php on line 6131

नकाबपोश बदमाशों ने सरेराह युवक को मारपीट कर किया घायल - Saty Savera

नकाबपोश बदमाशों ने सरेराह युवक को मारपीट कर किया घायल

6 / 100

मनबढ़ दबंगों ने दिनदहाड़े दिया घटना को अंजाम

बलिया। बेल्थरा रोड तहसील क्षेत्र के बिठुंआ गांव में शाम के तकरीबन 04 बजे उस वक्त अफरातफरी मच गई जब 4-5 की संख्या में आए नकाबपोश बदमाशों ने एक बाइक सवार युवक को लाठी डंडे और बांस से बुरी तरह पीटना शुरू कर दिया,
जबतक आसपास के लोग कुछ समझ कर मदद को आते तबतक बदमाश युवक को घायल हालत में छोड़ कर भाग निकले।
घटना बृहस्पति वार शाम करीब 04बजे की है जब पेशे से प्लम्बर का काम करने वाले इन्दौली निवासी देवदत्त कुशवाहा (22) पुत्र शारदा प्रसाद कुशवाहा काम करने के लिये बिठुंआ गांव निवासी मनोज वर्मा के यहां आए हुए थे जहां से शाम के वक्त जब वह वापस जा रहे थे तभी गांव की मुख्य सड़क पर मरछु टेन्ट हाउस के पास 4-5 की संख्या में आए नकाबपोश बदमाशों ने बिना कोई बातचीत किये अचानक उनपर हमला कर दिया जिसमें वह बुरी तरह घायल हो गये जबकि लोगों को आते देख बदमाश उन्हें छोड़ कर मौके से फरार हो गये, घटना में पीड़ित को हाथ पैर पीठ आदि पर गंभीर चोटें आईं हैं जबकि हेलमेट लगा होने के कारण सर सुरक्षित रह सका है वहीं उनका मोबाइल बुरी तरह से टूट गया है
घटना के बाद 112 नंबर डायल करने पर इलाज करा रहे देवदत्त के पास पहुंची पुलिस ने घटना की जानकारी लेकर मामला दर्ज कर लिया और मामले की छानबीन कर रही है।
पीड़ित का कहना है कि उनकी किसी से कोई रंजिश या दुश्मनी नहीं है और वह खुद घटना का कारण नहीं समझ पा रहे हैं लेकिन बुरी तरह से डरे हुए हैं ।
दिनदहाड़े हो रही ऐसी घटनाओं से आमजन में जहां दहशत का माहौल है वहीं प्रशासन की सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं।

Leave a Reply

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home2/satysave/public_html/wp-includes/functions.php on line 5481