चंदौली पुलिस की सख्ती : सार्वजनिक स्थानों पर नशेबाजी करने वाले 49 लोगों पर कार्रवाई

7 / 100 SEO Score

चंदौली। शराब की दुकानों के आस-पास और सार्वजनिक स्थलों पर नशेबाजी व अराजकता फैलाने वालों पर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। गुरुवार को चलाए गए अभियान में जनपद के अलग-अलग थानों द्वारा कुल 49 शराबियों के खिलाफ धारा 292 BNS व पुलिस एक्ट की धारा 34 के तहत कार्रवाई की गई।

श्री पीयूष मोर्डिया, अपर पुलिस महानिदेशक वाराणसी जोन तथा श्री वैभव कृष्ण, पुलिस उपमहानिरीक्षक वाराणसी परिक्षेत्र के निर्देश पर पुलिस अधीक्षक चंदौली आदित्य लांग्हे व अपर पुलिस अधीक्षक सदर अनंत चन्द्रशेखर (आई.पी.एस.) के नेतृत्व में यह अभियान चलाया गया। क्षेत्राधिकारीगण के मार्गदर्शन में पुलिस ने शहरी और ग्रामीण दोनों क्षेत्रों में संवेदनशील जगहों को चिह्नित कर कार्रवाई की।

इस दौरान खुले में शराब पीने, वाहन चलाते समय नशा करने, अराजकता फैलाने, जुआ खेलने, स्टंटबाजी, छेड़खानी तथा अवैध अतिक्रमण करने वालों को चिन्हित कर दंडात्मक कार्यवाही की गई।

चंदौली पुलिस ने बताया कि ऐसे लोगों पर केवल कार्रवाई ही नहीं हो रही, बल्कि उन्हें मादक पदार्थों और शराब से होने वाले आर्थिक, शारीरिक और सामाजिक नुकसान के बारे में जागरूक भी किया जा रहा है। पुलिस इन व्यक्तियों को आगे से नशे से दूर रहने और अपने परिवार व समाज की जिम्मेदारी समझने के लिए प्रेरित कर रही है।

यह अभियान जिले में निरंतर चलाया जा रहा है।

Share

Leave a Reply