पशुपालन नहीं बचा सका डीएम की गाय

6 / 100 SEO Score

अयोध्या: जिलाधिकारी निखिल टी फुंडे की गाय को पशुपालन विभाग नहीं बचा सका। वह लंपी संक्रमण की चपेट में आने पर उसे जिलाधिकारी आवास से आइसोलेट (एंकातवास) कर एक गांव में भेजा गया था। बताया गया कि करेरू के चिकित्सालय के चिकित्सक डा. जय सिंह उपचार कर रहे थे। लगभग 15 दिन चले उपचार के बाद रविवार को सुबह उसकी मौत हो गई। मुख्य पशु चिकित्साधिकारी इंद्रदेव ने सफाई दी की उसे लंपी का संक्रमण नहीं था। आइसोलेट लक्षण के आधार पर किया गया था। उसे लकवा मार गया था जिससे उसे बचाया नहीं जा सका। रविवार की सुबह उसकी मौत हो गई। लंपी बीमारी की रोकथाम के लिए टीकाकरण पशुपालन विभाग करा चुका है। वहीं ढेर सारे गोवंश को उसकी चपेट में होने की विभाग में दबी जुबान से चर्चा है।

Share

Leave a Reply