लखनऊ: लाठीचार्ज कांड के बाद पीड़ित परिवार से मिले मुख्यमंत्री योगी, हर संभव मदद और न्याय का दिया आश्वासन – 11 पुलिसकर्मी निलंबित।

7 / 100 SEO Score

लखनऊ। गाजीपुर जिले के नोनहरा थाना क्षेत्र में हुए लाठीचार्ज कांड में भाजपा कार्यकर्ता सियाराम उपाध्याय की मौत के बाद परिजनों से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सोमवार को लखनऊ स्थित अपने सरकारी आवास पर मिले। इस मुलाकात के दौरान शोकाकुल परिवार ने पूरी व्यथा विस्तार से रखी, जिसे मुख्यमंत्री ने पूरी संवेदनशीलता के साथ सुना और न्याय व हर संभव मदद का आश्वासन दिया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि पीड़ित परिवार को किसी भी परिस्थिति में न्याय दिलाया जाएगा। उन्होंने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि घटना की जांच पूरी पारदर्शिता के साथ की जाए और दोषी पुलिसकर्मियों को बख्शा न जाए। साथ ही उन्होंने परिवार को आर्थिक-सामाजिक स्तर पर हर संभव सहयोग देने का भरोसा दिलाया।

इस बीच, घटना के बाद गाजीपुर पुलिस अधीक्षक ने 11 पुलिसकर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की है। इनमें 6 पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया गया है, जबकि 5 पुलिसकर्मियों को लाइन हाजिर किया गया है। यह कार्रवाई घटनास्थल पर पुलिस की भूमिका की गंभीरता को देखते हुए की गई।

गौरतलब है कि गाजीपुर के नोनहरा थाना क्षेत्र में हुए इस लाठीचार्ज में भाजपा कार्यकर्ता सियाराम उपाध्याय की मौत हो गई थी, जिससे क्षेत्र में भारी आक्रोश फैल गया। परिजनों और स्थानीय लोगों ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाते हुए न्याय की मांग की थी।

अब मुख्यमंत्री की सीधी पहल और एसपी गाजीपुर की त्वरित कार्रवाई से पीड़ित परिवार सहित भाजपा कार्यकर्ताओं में यह संदेश गया है कि सरकार इस मामले को लेकर बेहद गंभीर है।

राजनीतिक हलकों में भी यह मामला गूंज रहा है और माना जा रहा है कि सरकार की सख्ती से पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने का रास्ता साफ होगा। ब्यूरो: नवीन प्रकाश सिंह।

Share

Leave a Reply

error: Content is protected !!