Notice: Function _load_textdomain_just_in_time was called incorrectly. Translation loading for the rank-math domain was triggered too early. This is usually an indicator for some code in the plugin or theme running too early. Translations should be loaded at the init action or later. Please see Debugging in WordPress for more information. (This message was added in version 6.7.0.) in /home2/satysave/public_html/wp-includes/functions.php on line 6131

हैदरगंज में झमाझम बारिश से धान की फसल को वरदान, उमस और गर्मी से मिली बड़ी राहत - Saty Savera

हैदरगंज में झमाझम बारिश से धान की फसल को वरदान, उमस और गर्मी से मिली बड़ी राहत

6 / 100

हैदरगंज।
क्षेत्र में आज हुई झमाझम बारिश से किसानों के चेहरे खिल उठे। लगातार उमस और गर्मी से जूझ रहे जनमानस को राहत मिली, वहीं खेतों में पानी भर जाने से धान की फसल को भी बड़ा लाभ हुआ है।

हैदरगंज क्षेत्र के सीहीपुर, बेला रामबाग, सराय मनोधर, बेरूगंज, अरियासी, रखौना आदि इलाकों में जोरदार बारिश हुई। किसानों का कहना है कि यह बारिश समय पर होने से धान की फसल को संजीवनी मिली है। वहीं पोखरों और तालाबों में पानी भर जाने से पशुओं के लिए भी पर्याप्त जल उपलब्ध हो गया है।

स्थानीय किसान संजय पाठक, तिलक राम सिंह चौहान, सुभाष सिंह, राहुल पांडेय, बेला ग्राम प्रधान दिनेश सिंह, सीहीपुर ग्राम प्रधान राम प्रकाश यादव ने बताया कि इस बारिश से फसल के साथ-साथ जनमानस को भी बहुत लाभ हुआ है। गर्मी से राहत मिलने के साथ ही खेतों में पानी की पर्याप्त उपलब्धता किसानों के लिए संबल बनी है।

लोगों ने इसे प्राकृतिक वरदान बताते हुए कहा कि इस वर्ष की धान की पैदावार अच्छी रहने की उम्मीद है।

Leave a Reply

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home2/satysave/public_html/wp-includes/functions.php on line 5481