गाजियाबाद के जनप्रतिनिधियों से आगे निकले BJP महानगर अध्यक्ष मयंक गोयल…..

6 / 100 SEO Score

जिला अस्पताल में 17 सितंबर को प्रधानमंत्री के जन्मदिन के मौके पर जिला अस्पताल में नवनिर्मित आईसीयू वार्ड का उद्घाटन होना है l जिसमें सांसद ,स्थानीय विधायक और अन्य जनप्रतिनिधियों द्वारा लोगों को समर्पित किया जायेगा l इससे पहले आज महानगर अध्यक्ष मयंक गोयल जिला अस्पताल पहुंचे और वहां पर एक किसी रियल एस्टेट के एक्सपर्ट की तरह ICU वार्ड के बेड से लेकर टॉयलेट तक की खासियत और ब्रांड बता दिये l इतना ही नहीं महिला अस्पताल के मैटरनिटी वार्ड का निरीक्षण किया और वहां मिलने वाली सुविधाओं की जानकारी भी दी………
वाकई ये सब देखकर अच्छा लगा कि गाजियाबाद का जिला अस्पताल यहां के प्राइवेट अस्पतालों को टक्कर दे रहा है और वहां वो सारी सुविधाएं मौजूद है जो यहां के बड़े प्राइवेट अस्पतालों में मौजूद है l अब सवाल ये उठता है कि जब यहां इतना सब कुछ मौजूद है ही और भगवान ना करें अगर किसी जनप्रतिनिधि और पदाधिकारी को कभी कोई स्वास्थ्य संबंधी समस्या आती है तो वो महंगे प्राइवेट अस्पतालों के बजाय इस सरकारी अस्पताल में ही इलाज करायेंगे …….

Share

Leave a Reply