वाराणसी: PM मोदी के 75वें जन्मदिन पर माँ गंगा की गोद में पूजा-अर्चना,काशी BJP ने हर्षोल्लास से मनाया उत्सव

10 / 100 SEO Score

वाराणसी। काशी के सांसद और देश के प्रधानमंत्री माननीय नरेंद्र मोदी के 75वें जन्मदिन के शुभ अवसर पर माँ गंगा के तट पर पूजा-अर्चना और जलाभिषेक का आयोजन बड़े हर्षोल्लास के साथ किया गया। इस कार्यक्रम में काशी भाजपा क्षेत्रीय अध्यक्ष दिलीप पटेल, शंभू निषाद, राकेश निषाद (चिरंजीवी), शंकर साहनी, मनीष साहनी, अमन साहनी, और अजीत साहनी (बाबू) सहित तमाम मल्लाह समुदाय और मीडिया बंधु उपस्थित रहे।

माँ गंगा सेवा न्यास के संगठन मंत्री और निषाद समाज, भारतीय जनता पार्टी, महानगर वाराणसी के नेता शंभू निषाद ने बताया कि यह आयोजन माँ गंगा के प्रति श्रद्धा और प्रधानमंत्री के दीर्घायु व स्वस्थ जीवन की कामना के साथ किया गया। कार्यक्रम में माँ गंगा की विशेष पूजा और जलाभिषेक के साथ उत्सव का माहौल रहा, जिसमें कार्यकर्ताओं और स्थानीय लोगों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

यह आयोजन न केवल प्रधानमंत्री के जन्मदिन का उत्सव था, बल्कि काशी की सांस्कृतिक और आध्यात्मिक विरासत को भी दर्शाता है। माँ गंगा के तट पर आयोजित इस पूजा ने क्षेत्र में एकता और भक्ति का संदेश दिया।

Leave a Reply