कार के पहिए की हुई चोरी चोरों के हौसले बुलंद

6 / 100 SEO Score

ब्रेकिंग न्यूज

अयोध्या।थाना कोतवाली नगर के देवकाली क्षेत्र की विवेकानंद पुरम कालोनी में बीते 17 सितंबर की रात चोरों ने कार के पहिए की चोरी करके कालोनी वासियों की नींद हराम कर दिया है।कालोनी निवासी सुरेश पाण्डेय ने चोरी की रिपोर्ट दर्ज करने के लिए पुलिस को प्रार्थना पत्र दिया है।पुलिस को दी गई अर्जी में कहा गया है कि प्रत्येक दिन की तरह 17 सितंबर को भी अपने घर के बगल स्विफ्ट डिजायर कार खड़ी किया था। उनकी कार के बगल ही एक और कार खड़ी थी। रात में किसी समय चोरों ने उनके कार के पीछे के दोनों पहिए खोल कर उठा ले गए। सुबह जब कार निकालने के लिए गए तो देखा कि कार का पिछला हिस्सा नीचा है। पास जाने पर दोनों पहिए नहीं थे।कालोनी में चोरी की घटनाएं बढ़ रही हैं।पुलिस गस्त बढ़ाए जाने की जरूरत है।

Share

Leave a Reply

error: Content is protected !!