थाना चकिया व थाना शहाबगंज की संयुक्त टीम द्वारा 04 अन्तर्राज्यीय चोरो को किया गया गिरफ्तार

7 / 100 SEO Score

थाना चकिया व थाना शहाबगंज की संयुक्त टीम द्वारा 04 अन्तर्राज्यीय चोरो को किया गया गिरफ्तार राजस्थान व चन्दौली के अलग-अलग स्थानों से चोरी की 10 मोटरसाइकिले (खुली व अधखुली) बरामद चन्दौली- आदित्य लांग्हे, पुलिस अधीक्षक चन्दौली द्वारा अपराध एवं आपराधियों पर प्रभावी अंकुश लगाये जाने हेतु दिये गये निर्देशों के अनुपालन के क्रम में अनन्त चन्द्रशेखर(IPS), अपर पुलिस अधीक्षक सदर, दिगम्बर कुशवाहा अपर पुलिस अधीक्षक (आप0), व क्षेत्राधिकारी चकिया रघुराज के कुशल पर्यवेक्षण में अर्जुन सिंह थानाध्यक्ष चकिया व अशोक कुमार मिश्र थानाध्यक्ष शहाबगंज* को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुयी कि सिकन्दरपुर की तरफ से 02 वाहन चोर मोटरसाइकिल से पंचवनिया तिराहे की ओर आ रहे है, जो किसी चोरी को अंजाम देने की फिराक में है। इस सूचना पर दोनो थाने की टीम द्वारा सिकन्दरपुर तिराहे पर चेंकिग के दौरान सामने से आ रहे मोटर साइकिल को रोकने का प्रयास किया गया जिसमें मोटरसाइकिल चालक को गिरफ्तार कर लिया गया। तथा पीछे बैठा व्यक्ति अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गया। गिरफ्तार अभियुक्तो की पहचान 1 सचिन निवासी पिपराकला थाना बबुरी जनपद चन्दौली के रुप में हुयी। तथा भागने वाले की पहचान छोटेलाल पुत्र दुलारे निवासी पिपरीकला थाना बबुरी जनपद चंदौली का निवासी है। गिरफ्तार अभियुक्त के कब्जे से हीरो सुपर स्प्लेंडर UP63Q8700 बरामद किया गया। जिसका नम्बर बदलकर उपयोग में लाया जा रहा था। जिसके सम्बन्ध में 434/25 धारा 303(2) BNS पंजीकृत पाया गया। गिरफ्तार अभियुक्त ने पूछताछ में बताया कि मैने व छोटेलाल ने मुगलसराय स्टेशन के बाहर बने पार्किंग से 20 दिन पहले चोरी किया था। जिसका नम्बर प्लेट बदल दिया था गिरफ्तार अभियुक्त ने बताया कि हम लोगों का एक गिरोह है जिसमें तीसरा साथी परवेज मुशर्रफ उर्फ आजाद निवासी ग्राम भीषमपुर थाना चकिया जनपद चन्दौली है जो गाड़ी का मैकनिक है जिसका गौडिहार थाना बबुरी में एक गैराज है। जिन गाडियों की चोरी करते है,उनको इसी गैराज में छिपा देते है। हम लोगो ने लगभग दर्जनो मोटरसाइकिल की चोरी की है। जिसमें से कुछ परवेज मुशर्रफ की दुकान पर खड़ी है। तथा कुछ गाडिया एक अन्य सहयोगी विजय कुमार को बेचा है। एक चोरी की मोटरसाइकिल विजय कुमार खुद चलाता है। इसी प्रकार 20 दिन पहले मैने व छोटे लाल ने एक हीरो पैशन प्रो मझगांवा नौगढ़ से चोरी किया था।
गिरफ्तार अभियुक्त के निशानदेही पर ग्राम गोड़िहार परवेज मुशर्रफ की दुकान पर दबिश दी गयी जहा पर परवेज मुशर्रफ उर्फ आजाद पुत्र जुम्मन अंसारी निवासी ग्राम भीषमपुर थाना चकिया जनपद चन्दौली को गिरफ्तार किया गया थानाध्यक्ष चकिया अर्जुन सिंह मय हमराह
थानाध्यक्ष शहाबगंज अशोक कुमार मिश्र मय हमराह मौजूद रहे

Share

Leave a Reply

error: Content is protected !!