नगर निगम से नहीं बनी बात , 24 को किसान करेगे मुलाकात

7 / 100 SEO Score

__24 को नगर निगम से आर -पार की होगी लड़ाई_

वाराणसी। जैसा की आप सभी को पता है की जनपद लखनऊ के नगर निगम मुख्यालय पर किसानों का अनिश्चितकालीन धरना लगातार चल रहा है जिसमे दिनांक 15-09-2025 को हुई पंचायत मे अधिकारियों द्वारा यह आश्वासन दिया गया था कि आप लोग 2 दिन का समय दे , समय दिया गया और निकल भी गया लेकिन कोई हल नहीं निकला । आज किसानों ने अपने जिम्मेदार पदाधिकारियों के साथ नगर निगम पर चल रहे धरने पर बैठक कर सर्व सम्मति से यह निर्णय लिया की इस आंदोलन को और तेज किया जाएगा और 24-09-2025 को नगर निगम मुख्यालय पर एक विशाल महा पंचायत का आयोजन किया जाएगा जिसमे किसानों के साथ उनके पशु भी सम्मिलित होंगे ।
बैठक मे यह भी तय किया गया की 24 से पहले किसानों से वार्ता कर अगर नगर निगम किसानों की बातों को मान लेगा तो ठीक है अन्यथा 24 सितंबर 2025 दिन बुधवार को किसान महा पंचायत कर कोई ठोस निर्णय लेकर अपनी बात को को प्रदेश के मुखिया से बताने भी जा सकते है ताकि किसानों की समस्याओ का निराकरण हो सके । जिसके लिए किसानों ने गाव गाव जन जागरण कर पंचायत को सफल बनाने के लिए काम करना प्रारभ कर दिया है ।

Leave a Reply