अनुरक्षण कार्य के दौरान हादसा, संविदा कर्मी की मौत दृ विभाग ने जताया गहरा शोक

6 / 100 SEO Score

📰 यूपीपीसीएल मीडिया अपडेट

लखनऊ। जानकीपुरम् क्षेत्र बीकेटी डिवीजन अंतर्गत न्यू कैंपस पावर हाउस, जानकीपुरम में अनुरक्षण माह के तहत साफ-सफाई कार्य के दौरान शनिवार को एक दुखद हादसा हो गया। संविदा पर कार्यरत 35 वर्षीय संदीप कुमार करंट की चपेट में आ गए। तत्काल उन्हें गंभीर हालत में सिप्स हॉस्पिटल डालीगंज पहुंचाया गया, जहां उपचार के दौरान उनकी मृत्यु हो गई।

बीकेटी अधिशासी अभियन्ता पंकज गुप्ता ने इस दुर्घटना पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए कहा कि घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय अधिकारियों को मौके पर भेजा गया और घायल कर्मी को तुरंत अस्पताल भिजवाया गया। विभाग ने संवेदना व्यक्त करते हुए पीड़ित परिवार को हरसंभव सहायता देने का आश्वासन दिया है।

विभागीय अधिकारियों ने यह भी स्पष्ट किया कि अनुरक्षण माह के दौरान उपभोक्ताओं को सुरक्षित और निर्बाध विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए व्यापक सफाई और तकनीकी कार्य चल रहे हैं। दुर्भाग्यवश यह घटना आकस्मिक रही।

साथ ही, विभाग ने कहा कि इस तरह की घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए सुरक्षा मानकों की समीक्षा की

Share

Leave a Reply